State

अब राजगीर से खुलेगी अजीमाबाद एक्सप्रेस , सांसद कौशलेंद्र कुमार दिखाएंगे हरी झंडी – नालंदा ।

रवि रंजन ।

पूर्व मध्य रेलवे मंडल दानापुर के मंडल रेल प्रबंधक जयंत कुमार चौधरी के अनुरोध पत्र पर माननीय सांसद नालंदा श्री कौशलेंद्र कुमार राजगीर स्टेशन से अहमदाबाद जाने वाली अजीमाबाद एक्सप्रेस को हरी झंडी 25 जुलाई 2025 को रात्रि 9:00 बजे राजगीर स्टेशन से दिखाकर रवाना करेंगे।

गुजरात की राजधानी अहमदाबाद को नालंदा से यह ट्रेन जोड़ेगी जिसका लाभ पावापुरी कुंडलपुर नालंदा विश्वविद्यालय जैसे जैन बौद्ध सिख हिंदू मुस्लिम धर्मावलंबियों को धार्मिक यात्रा के साथ पर्यटकों को राजगीर के मनोरम दृश्य का लाभ मिलेगा। यह ट्रेन नालंदा एवं अहमदाबाद की सभ्यता संस्कृति का आदान-प्रदान सुगमता पूर्वक करायेगी। सांसद श्री कुमार ने बताया कि नालंदा को विश्व के मानचित्र पर लाने में माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी ने काम किया है इस तरह महानगर से सीधा ट्रेन मार्ग जुड़ जाने से एवं सीधी ट्रेन मिल जाने से यात्रियों को काफी सुविधा मिलता है। सांसद श्री कुमार ने बताया कि बिहार में डबल इंजन की सरकार है और जो जो बातें भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं बिहार के मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी ने जनता से किए हैं उसे पूरा कर रहे हैं। विपक्ष के पास अब कोई काम बचा नहीं है इसलिए मनगढ़ंत बातें एवं जनता को गुमराह करने की बात करते रहते हैं जिसे जनता पूरी तरह से नकार दिए हैं और चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन को बहुमत देकर विजय बनाकर बिहार में सरकार बनाएगी। जो लोग नीतीश कुमार के विकसित बिहार को देख लिए हैं वह अब दूसरे के बहकावे में नहीं आएंगे एक से बढ़कर एक कल्याणकारी योजना पूरे प्रदेश में लागू हो रहा है जिसका लाभ बिहार के लोगों को मिल रहा है। सांसद श्री कुमार ने बताया कि नालंदा पूर्व से पूरे विश्व को ज्ञान की रोशनी देता था और आने वाले दिनों में नालंदा पूरे विश्व में अग्रणी पायदान पर स्थापित होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button