Welcome to KHABRE TV   Click to listen highlighted text! Welcome to KHABRE TV
AdministrationLife StyleState

धमदाहा अनुमंडल में शान से फहराया गया तिरंगा, एसडीओ ने गिनाईं विकास योजनाएं – धमदाहा / पुर्णिया ।

संतोष कुमार ।
धमदाहा, पूर्णिया। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर धमदाहा अनुमंडल में देशभक्ति और उत्साह का माहौल रहा। अनुमंडल क्षेत्र के सभी सरकारी और गैर-सरकारी संस्थानों में शांतिपूर्ण तरीके से राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। सुबह 7:50 बजे अनुमंडल पदाधिकारी की गोपनीय शाखा में झंडारोहण किया गया।इसके बाद ऐतिहासिक शहीद स्मारक पर वयोवृद्ध अंबिका प्रसाद मेहता ने तिरंगा फहराकर शहीदों को नमन किया।

धमदाहा में तिरंगा फहराया गया

धमदाहा के ऐतिहासिक क्रीड़ा मैदान में मुख्य राजकीय समारोह आयोजित हुआ। अनुमंडल पदाधिकारी अनुपम कुमार ने गार्ड ऑफ ऑनर की सलामी ली और राष्ट्रीय गीत के बीच ध्वजारोहण किया। इसके बाद राष्ट्रगान के साथ समारोह का समापन हुआ।
समारोह को संबोधित करते हुए एसडीओ अनुपम कुमार ने सरकार की ओर से संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं और अनुमंडल क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आपसी भाईचारा, सामाजिक सौहार्द, सभ्यता और संस्कृति को ध्यान में रखते हुए प्रत्येक नागरिक को अपने अधिकारों और कर्तव्यों को समझना चाहिए। राष्ट्र की एकता और विकास के लिए सभी लोगों को मिल-जुलकर समर्पण भाव से काम करना होगा।
एसडीओ ने बताया कि आम लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए प्रत्येक सप्ताह सोमवार और मंगलवार को जनता दरबार आयोजित किया जाता है, जहां लोगों की समस्याओं की सुनवाई कर मामलों का निष्पादन किया जाता है। उन्होंने कहा कि किसी भी कार्य में त्रुटि या समस्या होने पर आम लोग सीधे अनुमंडल पदाधिकारी से संपर्क कर सकते हैं।

धमदाहा 15 अगस्त के अवसर पर

उन्होंने बताया कि वर्तमान में 7,367 लाभुकों के प्रमाण-पत्र बनाकर वितरित किए जा चुके हैं। इसके अलावा धमदाहा के ऐतिहासिक शहीद स्मारक की चारदीवारी और सौंदर्यीकरण, उच्च विद्यालय क्रीड़ा मैदान के सुदृढ़ीकरण, फुटपाथ एवं गुजरी हटिया के विकास समेत बस स्टैंड, नगर पंचायत कार्यालय और सम्राट अशोक भवन से जुड़ी योजनाओं पर काम किया जा रहा है।
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अनुमंडल कार्यालय, नगर पंचायत कार्यालय, प्रखंड कार्यालय, अधिवक्ता संघ, बाल विकास परियोजना कार्यालय, अवर निबंधन कार्यालय, ग्राम कचहरी, अंचल निरीक्षक कार्यालय, आदर्श थाना धमदाहा, अनुमंडलीय अस्पताल और अनुसूचित जनजाति उच्च विद्यालय सहित विभिन्न संस्थानों में भी ध्वजारोहण किया गया। महादलित टोला में भी तिरंगा फहराकर स्वतंत्रता दिवस मनाया गया।
समारोह में विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता, गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे। पूरे धमदाहा अनुमंडल में स्वतंत्रता दिवस देशभक्ति, भाईचारे और उत्साह के साथ मनाया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!