CrimeLife StyleState

दीपावली की आतिशबाजी बनी तबाही की वजह, पटाखे की चिंगारी से कबाड़ की दुकान में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख – बाँदा ।

सहजाद अहमद  ।

उत्तर प्रदेश :  दीपावली की रात जहां लोग खुशियां मना रहे थे और आतिशबाजी कर रहे थे, वहीं उत्तर प्रदेश के बांदा में पटाखे की एक चिंगारी ने एक दुकानदार की खुशियों को मातम में बदल दिया। पटाखे से निकली चिंगारी कबाड़ की दुकान तक पहुंची और देखते ही देखते दुकान आग के गोले में तब्दील हो गई। आग इतनी भीषण थी कि ऊंची-ऊंची लपटें देखकर इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं। करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। हालांकि, तब तक दुकान में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो चुका था। आग से हुए नुकसान को देखकर पीड़ित दुकानदार का रो-रोकर बुरा हाल है।

अगजनी  की यह घटना बांदा शहर कोतवाली क्षेत्र के बबेरू रोड स्थित गायत्री नगर के किनारे की है। यहां दीपावली की रात पटाखों से निकली चिंगारी कबाड़ की दुकान पर जा गिरी। देखते ही देखते दुकान से आग की ऊंची-ऊंची लपटें उठने लगीं। आग की भयावहता देखकर आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया।

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने मानवता और हिम्मत दिखाते हुए अपने स्तर से आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। साथ ही दमकल विभाग को इसकी सूचना दी गई। कुछ ही देर में दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं और आग बुझाने का अभियान शुरू किया गया। करीब एक घंटे तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाया।

लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। दुकान में रखा लाखों रुपये का कबाड़ और अन्य सामान जलकर पूरी तरह खाक हो गया। दीपावली के त्योहार पर हुई इस घटना ने दुकानदार की मेहनत और कमाई को भारी नुकसान पहुंचाया है। आग से हुए नुकसान को देखकर पीड़ित दुकानदार भावुक हो गया और मौके पर ही रोता-बिलखता नजर आया।

फिलहाल इस घटना के बाद इलाके में दीपावली के दौरान आतिशबाजी से होने वाले हादसों को लेकर चिंता बढ़ गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button