CrimePolitical

स्लग : नाबालिग लड़की को भगाने के मामले में पुलिस अभिरक्षा से फरार आरोपी गिरफ्तार, निशानदेही पर हथकड़ी बरामद – बांदा ।

सहजाद अहमद ।

बांदा : उत्तर प्रदेश के बांदा में पुलिस अभिरक्षा से हथकड़ी समेत फरार हुए आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी नाबालिग लड़की को भगाने के मामले में गिरफ्तार किया गया था। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उसकी निशानदेही पर फरार होने के दौरान इस्तेमाल की गई हथकड़ी भी बरामद कर ली है।

मामला बिसंडा थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, 1 नवंबर 2026 को बिसंडा पुलिस ने नाबालिग लड़की को भगाने के मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया था। इसी दौरान पुलिस अभिरक्षा में निगरानी के बीच वह पुलिस को चकमा देकर हथकड़ी समेत फरार हो गया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एक और मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू की थी।

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे थे। इसी क्रम में 4 नवंबर को बिसंडा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि फरार आरोपी बांदा शहर के कचहरी परिसर के आसपास घूम रहा है और न्यायालय में आत्मसमर्पण करने की फिराक में है। सूचना मिलते ही पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कोतवाली नगर क्षेत्र में कचहरी रोड के पास से उसे गिरफ्तार कर लिया।

इसके बाद आरोपी की निशानदेही पर कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के बरगहनी गांव से हथकड़ी भी बरामद की गई।

बांदा के अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज ने बताया कि नाबालिग लड़की को भगाने के मामले में पुलिस अभिरक्षा से फरार हुए आरोपी को बिसंडा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ नियमानुसार आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button