Life StylePoliticalState

25 वर्षों की सेवा, सुशासन और राष्ट्रनिर्माण की गौरवगाथा का जीवंत दर्शन बनी ‘Modi@25’ प्रदर्शनी : डॉ. धर्मशीला गुप्ता – पटना ।

रवि रंजन ।

पटना। माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के सार्वजनिक जीवन के 25 गौरवशाली वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा सेवा संकल्प अभियान के तहत प्रदेश कार्यालय, पटना में आयोजित ‘Modi@25’ प्रदर्शनी का राज्यसभा सांसद डॉ. धर्मशीला गुप्ता ने बिहार सरकार के वरिष्ठ मंत्री श्री विजय कुमार सिन्हा जी एवं माननीय मंत्री श्री रामचन्द्र प्रसाद जी के साथ अवलोकन किया।

प्रदर्शनी के अवलोकन के उपरांत डॉ. धर्मशीला गुप्ता ने कहा कि यह प्रदर्शनी केवल चित्रों का संग्रह नहीं, बल्कि एक तपस्वी जननेता की 25 वर्षों की अथक साधना, सेवा और राष्ट्र के प्रति समर्पण की जीवंत गाथा है।

उन्होंने कहा कि इस प्रदर्शनी में मुख्यमंत्री के रूप में गुजरात के विकास मॉडल से लेकर प्रधानमंत्री के रूप में भारत को विश्वगुरु बनाने की दिशा में उठाए गए ऐतिहासिक कदमों, जनसेवा से लेकर राष्ट्रनिर्माण और विकसित भारत के संकल्प तक की पूरी प्रेरणादायी यात्रा को बड़े ही सुंदर रूप में दर्शाया गया है।

“प्रधानमंत्री जी के 25 वर्ष – सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण और जनविश्वास के 25 वर्ष हैं। उन्होंने राजनीति को सेवा का माध्यम बनाया और सत्ता को गरीबों की सेवा का संकल्प बनाया। चाहे जनधन योजना हो, उज्ज्वला हो, आयुष्मान भारत हो या नारी शक्ति वंदन अधिनियम – हर योजना के केंद्र में अंत्योदय का भाव है,” डॉ. गुप्ता ने कहा।

डॉ. गुप्ता ने आगे कहा कि यह यात्रा नए भारत के निर्माण के संकल्प की परिचायक है। यह 25 वर्ष का कार्यकाल करोड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं और देशवासियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। हम सभी सौभाग्यशाली हैं कि हमें ऐसे यशस्वी प्रधानमंत्री का नेतृत्व मिला है, जिन्होंने भारत को वैश्विक पटल पर नई पहचान दिलाई है।

अंत में उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं और नागरिकों से सेवा संकल्प अभियान से जुड़कर विकसित भारत के संकल्प को सिद्धि तक पहुंचाने का आह्वान किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button