रवि रंजन ।
नालंदा: दीपनगर में पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से जन सुराज पार्टी के घोषित उम्मीदवार प्रोफेसर दिव्य ज्योति के सम्मान में सम्मान समारोह सह प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शिक्षक, समर्थक और पार्टी से जुड़े लोग शामिल हुए। इस दौरान प्रो. दिव्य ज्योति का स्वागत करते हुए उन्हें सम्मानित किया गया।
प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए प्रो. दिव्य ज्योति ने कहा कि वह लंबे समय से शिक्षकों के हक, अधिकार और उनकी समस्याओं को लेकर आवाज उठाते रहे हैं। अब जन सुराज पार्टी ने उन्हें पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से अपना उम्मीदवार बनाया है। उम्मीदवार घोषित होने के बाद से लगातार शिक्षकों और समर्थकों का समर्थन मिल रहा है।
उन्होंने कहा कि शिक्षकों की समस्याओं को मजबूती से उठाना उनकी प्राथमिकता होगी। शिक्षक समाज के सम्मान, अधिकार और बेहतर भविष्य के लिए वह लगातार संघर्ष करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के साथ-साथ शिक्षकों से जुड़े मुद्दों को भी गंभीरता से उठाने की जरूरत है।
प्रो. दिव्य ज्योति ने कहा कि शिक्षकों का भरोसा और समर्थन ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है। इसी भरोसे के साथ वह पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में शिक्षकों के बीच जाकर उनकी समस्याओं को समझेंगे और उनकी आवाज को उचित मंच तक पहुंचाने का प्रयास करेंगे।
कार्यक्रम के दौरान मौजूद शिक्षकों और समर्थकों ने प्रो. दिव्य ज्योति का स्वागत किया और उनके प्रति अपना समर्थन जताया। सम्मान समारोह के बाद आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने शिक्षक हित से जुड़े कई मुद्दों पर अपनी प्राथमिकताएं भी सामने रखीं।



