Welcome to KHABRE TV   Click to listen highlighted text! Welcome to KHABRE TV
EntertainmentNationalState

शिवानी सिंह का नया बोलबम गीत तोहरे के मांगिला जानु हुआ रिलीज, दर्शकों का मिल रहा भरपूर प्यार –  पटना ।

रवि रंजन ।

पटना। सावन के पावन अवसर पर भोजपुरी संगीत जगत की लोकप्रिय गायिका शिवानी सिंह का नया बोलबम गीत तोहरे के मांगिला जानु रिलीज होते ही दर्शकों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। नेहा म्यूजिक वर्ल्ड के बैनर तले रिलीज इस गीत को श्रद्धालुओं और भोजपुरी संगीत प्रेमियों का भरपूर प्यार मिल रहा है। भगवान भोलेनाथ की भक्ति और सावन की आस्था से सराबोर इस गीत में प्रेम, विश्वास और भक्ति का सुंदर समावेश देखने को मिलता है। गीत के वीडियो में सोना सिंह और आनंद पांडेय की शानदार अदाकारी ने इसे और भी आकर्षक बना दिया है। रिलीज के बाद सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर इस गीत को लगातार सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है। गीत को अपनी मधुर आवाज से सजाया है शिवानी सिंह ने, जबकि इसके बोल साजन सवारिया ने लिखे हैं। डिजिटल हेड विक्की यादव और संगीत सरविंद यादव ने दिया है जबकि निर्देशन सुनील निराला का है। इस गीत के निर्माता रतनेश कुमार हैं। निर्माता रतनेश कुमार ने कहा कि सावन के पावन महीने में भगवान शिव के भक्तों के लिए यह गीत विशेष रूप से तैयार किया गया है। यह गीत पूरे सावन में श्रद्धालुओं की पहली पसंद बनेगा। उन्होंने गीत को भरपूर प्यार देने के लिए सभी दर्शकों और श्रोताओं का आभार भी व्यक्त किया। तोहरे के मांगिला जानु ने रिलीज के साथ ही भोजपुरी बोलबम गीतों की सूची में अपनी मजबूत पहचान बनानी शुरू कर दी है और इसके व्यूज़ एवं लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!