Welcome to KHABRE TV   Click to listen highlighted text! Welcome to KHABRE TV
AdministrationLife StyleState

धमदाहा के ऐतिहासिक क्रीड़ा मैदान का भवन निर्माण मंत्री ने किया औचक निरीक्षण – धमदाहा / पुर्णिया ।

संतोष कुमार 

धमदाहा, पूर्णिया। रविवार को बिहार सरकार के भवन निर्माण मंत्री लखी सिंह ने धमदाहा के ऐतिहासिक क्रीड़ा मैदान का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मैदान में जलजमाव, मिट्टी भराई और साफ-सफाई की स्थिति का जायजा लिया।

मौके पर मौजूद अनुमंडल पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी (ईओ) को मैदान की बेहतर साफ-सफाई, जलजमाव की समस्या दूर करने तथा आवश्यक मिट्टी भराई कराने को लेकर दिशा-निर्देश दिए गए।

मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि मैदान एवं आसपास के क्षेत्र में गंदगी फैलाने वालों को नोटिस जारी कर सख्त हिदायत दी जाए। उन्होंने कहा कि बाजार या आसपास के लोगों द्वारा किसी भी तरह का कचरा अथवा गंदा पानी मैदान में नहीं गिराया जाए, ताकि ऐतिहासिक मैदान की स्वच्छता और गरिमा बनी रहे।

निरीक्षण के दौरान मंत्री ने मैदान के चारों तरफ बनाए जा रहे पाथवे का भी पैदल घूमकर जायजा लिया। उन्होंने पाथवे के किनारे जमा पानी की निकासी के लिए नाला निर्माण कराने तथा मैदान में आवश्यक स्थानों पर मिट्टी भराई कराने का निर्देश दिया।

ज्ञात हो कि 25 अगस्त 1942 को धमदाहा में अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ संघर्ष के दौरान 15 वीर सपूत शहीद हुए थे। बिहार सरकार द्वारा इस ऐतिहासिक दिवस को राजकीय समारोह के रूप में मान्यता दिए जाने के बाद पिछले तीन वर्षों से यहां भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। समारोह में शहीदों के परिजनों की उपस्थिति में राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाता है तथा शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित कर वीर शहीदों को श्रद्धांजलि दी जाती है।

धमदाहा में निरीक्षण करते हुए

राजकीय समारोह को देखते हुए मैदान की व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए भवन निर्माण मंत्री का यह निरीक्षण काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!