AdministrationCrimeState

मुख्य सचिव ने लिया संज्ञान, दिया जांच का आदेश -मामला आंगनबाड़ी निरीक्षण में डीपीओ द्वारा फर्जीवाड़े का  – नवादा ।

खबर का असर

रवीन्द्र नाथ भैया ।

जिले के बहुचर्चित पत्रकार भैया जी की खबर का एकबार फिर असर हुआ है। मुख्य सचिव ने आइसीडीएस निदेशालय को जांच का आदेश निर्गत किया है। इससे संबंधित सूचना आरटीआई कार्यकर्ता प्रणव कुमार चर्चिल को उपलब्ध कराई गई है। मामला जिले के आंगनबाड़ी केंद्रों का डीपीओ द्वारा फर्जी निरीक्षण का है।
जिले के बहुचर्चित आरटीआई कार्यकर्ता प्रणव कुमार चर्चिल ने डीपीओ निरुपमा शंकर द्वारा आंगनबाड़ी केंद्रों का फर्जी निरीक्षण से संबंधित दस्तावेज मुख्य सचिव समेत तमाम अधिकारियों अधिकारियों को उपलब्ध कराते हुए मामले की जांच व कार्रवाई का अनुरोध किया था। उक्त मामले को भैया जी ने गंभीरता से लेते हुए सोशल मीडिया समेत विभिन्न अखबारों में प्रकाशित कराया था।
आश्चर्य तो यह कि उन्होंने रविवार को भी निरीक्षण किया वह भी अहले सुबह।
और तो और मात्र कुछ ही मिनटों में कौआकोल व रोह में संचालित आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण किया जो गंभीर फर्जीवाड़े का संकेत था।
अब जब मुख्य सचिव ने आइसीडीएस निदेशालय को जांच की जिम्मेदारी सौंपी है तो डीपीओ की मुश्किलें बढ़ गयी है। जांच व कार्रवाई का इंतजार हर किसी को रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button