Welcome to KHABRE TV   Click to listen highlighted text! Welcome to KHABRE TV
CrimeState

सवा करोड़ की डकैती का खुलासा: सरगना संग चार झारखंड से गिरफ्तार, रिमांड पर लेगी पुलिस – बिहार शरीफ ।

रवि रंजन ।

नालन्दा : दीपनगर थाना अंतर्गत् देवीसराय में 3 जुलाई की रात बीज व्यवसायी राजीव रंजन के घर हुई सवा करोड़ की डकैती का एसआईटी ने खुलासा कर दिया। हत्या के मामले में 20 वर्ष की सजा काटकर जेल से रिहा हुआ दीपनगर के श्यामनगर निवासी अजीत सिंह इस कांड का मास्टरमाइंड निकला। आरोपित जनवरी 2025 में भागलपुर जेल से रिहा हुआ।

एसपी भारत सोनी ने बताया कि सदर डीएसपी-1 अमरनाथ के नेतृत्व में गठित एसआईटी ने तकनीकी अनुसंधान के आधार पर झारखंड के जामताड़ा से चार बदमाशों को गिरफ्तार किया। डकैती के समय दो बदमाशों के मोबाइल चालू थे, उनके डंप डेटा से पुलिस को सुराग मिला। गिरफ्तार अन्य आरोपितों में संजीव सिंह, बिट्टू कुमार और आदित्य कुमार शामिल हैं।
इनकी निशानदेही पर 450 ग्राम सोना, हीरा-प्लेटिनम के जेवर, 7 किलो चांदी, 16.43 लाख नगद, चांदी के दो हाथी, दो ईंट, लड्डू गोपाल, 2 देसी पिस्टल और 16 कारतूस बरामद किए गए।
जांच में पता चला कि घटना में कुल 15 बदमाश शामिल थे। अजीत ने 15 दिन तक रेकी कर योजना बनाई थी। डकैती के बाद गिरोह देवघर गया और लौटते समय जामताड़ा में रुका था। पुलिस के रडार पर लाइनर और मानपुर, पहाड़पुर व पचौड़ी गांव के फरार बदमाश भी हैं। एसपी ने बताया कि गिरोह ने बिहार थाना क्षेत्र में भी डकैती की थी। आरोपितों को रिमांड पर लेकर पूछताछ होगी और स्पीडी ट्रायल चलाकर सजा दिलाई जाएगी। फरार बदमाशों व लाइनर की टीम सरगर्मी से तलाश कर रही है।

एसआईटी में सदर डीएसपी अमरनाथ, दीपनगर थानाध्यक्ष सुमन कुमार, डीआईयू प्रभारी आलोक कुमार सिंह, नगर थानाध्यक्ष सम्राट दीपक, लहेरी थानाध्यक्ष रंजीत कुमार रजक, डीआईयू दारोगा चंदन कुमार, दीपनगर के दारोगा विमलेश कुमार पासवान, रविरंजन कुमार, सुनील कुमार सिंह, प्रशिक्षु दारोगा मनीषा कुमारी, नगर थाना के दारोगा खुर्शीद अंसारी, रवि कुमार, लहेरी के दारोगा नीतीश रंजन, चंदन कुमार, आरक्षी अभिमन्यु, गणेश कुमार, नीतीश कुमार, आलोक कुमार, कालिका ठाकुर, मथिलेश कुमार और नीतीश कुमार शामिल थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!