Welcome to KHABRE TV   Click to listen highlighted text! Welcome to KHABRE TV
AdministrationPoliticalState

यही रात अंतिम,यही रात भारी – नवादा |

पैक्स चुनाव के तीसरे चरण की वोटिंग 29 को, 04 प्रखंडों में होगा मतदान
-सुरक्षा के किए गए हैं पुख्ता इंतजाम

रवीन्द्र नाथ भैया |

जिले में तीसरे चरण पैक्स चुनाव की उलटी गिनती शुरू हो गयी है। मतदानकर्मी मतदान केन्द्रों पर पहुंचने लगे हैं। प्रत्याशियों के लिए यही रात अंतिम, यही रात भारी पड़ रहा है। घर घर मतदाता पर्ची पहुंचाने के नाम पर साम- दाम,दंड – भेद की रणनीति अपनाने से बाज नहीं आ रहे हैं।
तीसरे चरण की वोटिंग शुक्रवार 29 नवंबर को होगा। इस चरण में जिले के चार प्रखंडों में मतदान होगा। मतदान शांतिपूर्ण संपन्न करने के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
जिला प्रशासन की ओर से शांतिपूर्ण मतदान हेतु सभी आवश्यक तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया है।
तीसरे चरण में कुल 04 प्रखंडों यथा अकबरपुर , नवादा, रोह व नारदीगंज में मतदान होगा।
मतदान का समय 07ः00 बजे पूर्वाहन से लेकर 04: 30 बजे अपराह्न तक है।मतगणना मतदान के अगले दिन सुबह 08ः00 बजे से शुरू होगा।
मतदान पेटी को रखने हेतु केएलएस कॉलेज, नवादा एवं इंटर विद्यालय रजौली में बज्रगृह बनाया गया है।
मतपत्र का रंग अध्यक्ष पद के लिए लाल रंग, अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति सदस्य पद हेतु आसमानी, अत्यंत पिछड़ा वर्ग सदस्य पद के लिए सफेद रंग, पिछड़ा के लिए हरा रंग, सामान्य वर्ग के लिए नारंगी (नारंगी रंग उपलब्ध नहीं होने पर पिला रंग का उपयोग किया जा सकता है) निर्धारित है।
सभी सदस्य पदों में 50 प्रतिशत महिलाओं के लिए आरक्षित किया गया है। मतदान एवं मतगणना कर्मियों की नियुक्ति रेंडेमाईजेशन प्रक्रिया के तहत किया जा चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!