Welcome to KHABRE TV   Click to listen highlighted text! Welcome to KHABRE TV
AdministrationLife StyleState

ककोलत शुल्क वृद्धि के विरोध का दिखा असर, जिला पदाधिकारी करेंगे स्थानीय लोगों से संवाद – नवादा |

29 को थाली बाजार बंद फिलहाल स्थगित

रवीन्द्र नाथ भैया |

जिले के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल ककोलत जलप्रपात में बढ़ाए गए प्रवेश शुल्क को लेकर स्थानीय दुकानदारों का विरोध लगातार जारी है। विरोध के बीच 29 मई को थाली चौक जाम करने की घोषणा की गई थी, जिसके बाद अब जिला प्रशासन सक्रिय होती नजर आ रही है।
जानकारी के अनुसार, 29 मई को जिला पदाधिकारी स्थानीय दुकानदारों और स्थानीय लोगों के साथ संवाद करेंगे।
प्रशासन की ओर से बातचीत की पहल सामने आने के बाद फिलहाल प्रस्तावित थाली चौक जाम कार्यक्रम को स्थगित कर दिया गया है।
स्थानीय दुकानदारों का कहना है कि शुल्क वृद्धि के बाद ककोलत आने वाले पर्यटकों की संख्या में लगातार गिरावट आई है। इसका सीधा असर वहां के छोटे व्यवसायियों और दुकानदारों की आमदनी पर पड़ा है।
दुकानदारों के अनुसार, पहले जहां छुट्टियों और रविवार को बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचते थे, वहीं अब सन्नाटा जैसी स्थिति बनने लगी है। इसी मुद्दे को लेकर हाल ही में थाली बाजार में दुकानदारों की बैठक हुई थी, जिसमें प्रशासन से शुल्क कम करने और पुराने नियम लागू करने की मांग उठाई गई थी।
बैठक में 29 मई को थाली चौक जाम करने का निर्णय लिया गया था। हालांकि जिला प्रशासन द्वारा वार्ता की बात सामने आने के बाद आंदोलन को फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। अब लोगों की नजर 29 मई को होने वाले संवाद पर टिकी है। स्थानीय लोगों को उम्मीद है कि प्रशासन उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुन समस्या का समाधान निकालेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!