Welcome to KHABRE TV   Click to listen highlighted text! Welcome to KHABRE TV
CrimeState

चोरी की अपाचे बाइक के साथ तीन गिरफ्तार, पूछताछ में कई और नाम आए सामने – नवादा |

रवीन्द्र नाथ भैया |

जिले की नारदीगंज पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। वनगंगा क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने चोरी की एक अपाचे बाइक के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी, जिसके आधार पर छापेमारी की गई।
छापेमारी के दौरान संदिग्ध हालत में मौजूद युवकों से पूछताछ की गई तो उनके पास से चोरी की अपाचे बाइक बरामद हुई। कागजात मांगने पर आरोपी संतोषजनक जवाब नहीं दे सके, जिसके बाद पुलिस ने तीनों को हिरासत में ले लिया।
थाना लाकर की गई पूछताछ में आरोपियों ने बाइक चोरी गिरोह से जुड़े कई अहम खुलासे किए हैं।
सूत्रों के अनुसार पूछताछ में कई अन्य लोगों के नाम भी सामने आए हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह गिरोह जिले और आसपास के इलाकों में बाइक चोरी की घटनाओं को अंजाम देता था। गिरफ्तार आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड भी खंगाला जा रहा है।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और जल्द ही अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी की संभावना जताई जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!