CrimeState

चोरों ने ज्वेलरी दुकान शटर तोड़ पांच लाख रुपए की नकदी व जेवरात ले उड़े – नवादा ।

रवीन्द्र नाथ भैया ।

जिले के हिसुआ नगर परिषद में अपराधी बेलगाम अपराधियों ने पुलिस प्रशासन को चुनौती देते हुए जेवर दुकान का शटर तोड़कर चोरों ने नगदी समेत 05 लाख रुपए मूल्य के जेवरातों की चोरी कर ली। चोरी की घटना सीसीटीवी में कैद हुई है ।
बता दें दो दिन पूर्व एक हार्डवेयर व्यवसायी पर अपराधियों ने किया ताबड़तोड़ फायरिंग कर जख्मी कर दिया था। मामले का उद्भेदन भी नहीं हुआ कि दूसरी घटना घटित होने से व्यवसायियों में पुलिस के प्रति आक्रोश गहराने लगा है।
बताया जाता है कि हिसुआ डीह पर राधिका ज्वेलर्स की दुकान का संचालन मनीष कुमार करते हैं। देर रात दुकान बंद कर घर गये। सुबह स्थानीय लोगों ने दुकान शटर खुला देख संचालक को सूचित किया।
चोर भले ही गोदरेज का ताला तोड़ पाने में सफल नहीं हुआ लेकिन दराज में रखे नकदी समेत जेवरातों को ले जाने में सफल रहा।
सूचना के आलोक में पहुंची पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुट गयी है। इस बावत अज्ञात चोरों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई आरंभ कर दी गयी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button