AdministrationLife StyleState

सद्भावना चौक स्थित पावर सबस्टेशन में जलजमाव से बिजली आपूर्ति बाधित, डीएम ने दिया त्वरित जलनिकासी का निर्देश – नवादा ।

रवीन्द्र नाथ भैया ।

भारी वर्षा के कारण सद्भावना चौक स्थित डोभरा पर मुहल्ले के पुराने पावर सबस्टेशन परिसर में जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो गई है, जिससे क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई है। तकनीकी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सबस्टेशन से अस्थायी रूप से बिजली सेवा बंद कर दी गई है।
इस संबंध में कार्यपालक अभियंता, विद्युत नवादा सदर द्वारा जानकारी दी गई कि पानी भर जाने के कारण उपकरणों की सुरक्षा के लिहाज से विद्युत आपूर्ति रोकी गई है, ताकि किसी संभावित दुर्घटना या नुकसान से बचा जा सके।
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी श्री रवि प्रकाश ने त्वरित संज्ञान लेते हुए नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी को मोटर पंप के माध्यम से शीघ्र जलनिकासी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है।
नगर परिषद की टीम द्वारा जलनिकासी का कार्य युद्ध स्तर पर किया जा रहा है। जैसे ही पानी की निकासी पूरी होगी, बिजली आपूर्ति को सामान्य कर दिया जाएगा।
प्रशासन ने नागरिकों से संयम बरतने और सहयोग बनाए रखने की अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button