AdministrationCrimeState

20 हजार रुपए रिश्वत लेते राजस्व कर्मचारी गिरफ्तार – नवादा  ।

रवीन्द्र नाथ भैया ।

जिले के उग्रवाद प्रभावित सिरदला अंचल कार्यालय में कार्यरत राजस्व कर्मचारी को 20 हजार रुपए रिश्वत लेते निगरानी अधिकारियों ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद उसे निगरानी न्यायालय में पेश किया जाएगा।

बताया जाता है कि उपरडीह गांव के अमीर ने दाखिल खारिज के लिए आवेदन दाखिल कराया था। इसके एवज में राजस्वकर्मी रविशंकर शर्मा द्वारा 70 हजार रुपए रिश्वत की मांग की जा रही थी। शिकायत निगरानी विभाग में की गयी थी।
इस बाबत निगरानी थाना में प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की गयी थी। जांच में मामले को सत्य पाकर निगरानी डीएसपी शशिशेखर चौधरी के नेतृत्व में की गयी छापामारी में राजस्वकर्मी रविशंकर शर्मा को 20 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button