Welcome to KHABRE TV   Click to listen highlighted text! Welcome to KHABRE TV
CrimeState

शराब के नशे में हंगामा कर रहे पति को पुलिस ने दबोचा, पत्नी की शिकायत पर भेजा जेल -नवादा |

रवीन्द्र नाथ भैया |

नगर थाना क्षेत्र के भदौनी मोहल्ले में शराब के नशे में धुत होकर पत्नी व ससुराल वालों से मारपीट और गाली-गलौज करने वाले पति को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पीड़िता की शिकायत और जांच में शराब की पुष्टि के बाद आरोपी को जेल भेज दिया।
नगर थाना क्षेत्र के भदौनी मुहल्ला निवासी महिला ने अपने ही पति के खिलाफ शराब के नशे में बुरी तरह गाली-गलौज करने एवं बेरहमी से मारपीट करने की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित पति को मौके से गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पीड़िता
सरिता देवी अपने पति की अत्यधिक शराबखोरी और आए दिन घर में होने वाली मारपीट से बुरी तरह परेशान वर्तमान में अपने मायके में रह रही थी।
नशे में मायके पहुंचा आरोपी:-
शराबी पति पूरी तरह नशे की हालत में अपनी पत्नी के मायके पहुंच गया और वहाँ मौजूद परिजनों के साथ भद्दी-भद्दी गाली-गलौज करने लगा। मायके वालों ने इस बात का कड़ा विरोध किया तो उसने परिजनों के साथ मारपीट शुरू कर दी।
अचानक हुई घटना से पूरी तरह त्रस्त और डरी हुई महिला ने आपातकालीन सेवा डायल-112 को मामले की सूचना दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने हंगामा कर रहे व्यक्ति को हिरासत में लेकर नगर थाना पहुंचाया।
मेडिकल जांच में शराब की पुष्टि:-
थाने लाने के बाद वहाँ ब्रेथ एनालाइजर मशीन से आरोपी की जांच कराने पर उसके द्वारा अत्यधिक शराब सेवन किए जाने की पुष्टि होते ही शराबबंदी कानून की सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आरोपित पति को न्यायिक प्रक्रिया के तहत जेल भेज दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!