Welcome to KHABRE TV   Click to listen highlighted text! Welcome to KHABRE TV
CrimeState

विवाहिता की संदेहास्पद मौत,दहेज हत्या का आरोप नवादा |

रवीन्द्र नाथ भैया |

जिले के नरहट थाना क्षेत्र के झिकरुआ गांव में विवाहिता की संदेहास्पद मौत हो गई। मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। मृतका की पहचान कन्हाई चौहान की पत्नी रेखा कुमारी के रूप में हुई है।
मायके वालों ने बताया कि रेखा की शादी के कुछ दिन बाद से ही उसके ससुराल वाले उस पर लगातार पैसा एवं अन्य सामान घर से लाने का दबाव बना रहे थे। इसी को लेकर लगातार मारपीट की जा रही थी। परिजनों का आरोप है कि बीती रात उसके पति ने मोबाइल चार्जर के तार से गला दबाकर हत्या कर दी। उनका कहना है कि रेखा के शरीर पर कई गंभीर चोटों के निशान है। मायके वालों ने ससुराल पक्ष के कई लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया है। फिलहाल पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। वहीं पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!