Welcome to KHABRE TV   Click to listen highlighted text! Welcome to KHABRE TV
AdministrationLife StyleState

सरकारी योजनाओं से जुड़ने की अपील, छात्राओं को दिखाया गया ICCC और वन स्टॉप सेंटर – बिहार शरीफ ।

रवि रंजन ।

‘माई भारत’ पोर्टल से जुड़ने की अपील

जिला पदाधिकारी उदिता सिंह ने छात्राओं को जिला प्रशासन, बिहार सरकार और भारत सरकार के आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को फॉलो करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि सरकारी प्लेटफॉर्म से जुड़ने पर छात्राओं को विभिन्न सरकारी योजनाओं, अवसरों और महत्वपूर्ण सूचनाओं की अद्यतन जानकारी मिलती रहेगी।

उन्होंने छात्राओं को ‘माई भारत’ पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराने के लिए भी प्रेरित किया। डीएम ने बताया कि यह युवाओं की भागीदारी और उनके विकास के अवसरों को बढ़ाने वाला महत्वपूर्ण मंच है। छात्राएं विभिन्न गतिविधियों, क्विज और अन्य कार्यक्रमों में हिस्सा लेकर नए अनुभव और ज्ञान हासिल कर सकती हैं।

छात्राओं की समस्याओं पर अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश

संवाद कार्यक्रम के दौरान छात्राओं द्वारा उठाई गई समस्याओं को जिला पदाधिकारी ने गंभीरता से लिया और संबंधित अधिकारियों को जल्द कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

विद्यालय में सेनेटरी पैड वेंडिंग मशीन लगाने की प्रक्रिया जल्द शुरू करने को कहा गया। इसके अलावा स्कूल और आसपास साफ-सफाई की व्यवस्था को बेहतर बनाने, विद्यालय क्षेत्र में स्ट्रीट लाइट से जुड़ी समस्या का समाधान करने तथा छात्राओं द्वारा बताए गए संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा और निगरानी की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

डीएम ने अधिकारियों से समस्याओं के समाधान के बाद नियमित फॉलोअप करने को भी कहा, ताकि छात्राओं को केवल आश्वासन न मिले बल्कि जमीनी स्तर पर इसका असर दिखाई दे।

छात्राओं ने देखा शहर का सुरक्षा सिस्टम

संवाद कार्यक्रम के बाद छात्राओं को व्यावहारिक जानकारी देने के उद्देश्य से Integrated Command and Control Centre (ICCC) और One Stop Centre का एक्सपोजर विजिट कराया गया।

ICCC में छात्राओं को शहर की सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। उन्हें शहर में लगाए गए 491 CCTV कैमरों का लाइव प्रदर्शन दिखाया गया। इसके साथ ही शहर के 15 प्रमुख स्थानों पर लगाए गए Public Address System और 10 प्रमुख स्थानों पर स्थापित Emergency Call Box (ECB) की कार्यप्रणाली के बारे में भी बताया गया।

छात्राओं को समझाया गया कि किसी आपात स्थिति में ECB के हेल्प बटन के माध्यम से तत्काल सहायता प्राप्त की जा सकती है। इस दौरान छात्राओं ने शहर की आधुनिक निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था को करीब से समझा।

One Stop Centre में मिली महिला सुरक्षा की जानकारी

वन स्टॉप सेंटर के भ्रमण के दौरान छात्राओं को महिलाओं और बालिकाओं के लिए उपलब्ध सहायता तंत्र की जानकारी दी गई। उन्हें बताया गया कि जरूरत पड़ने पर पीड़ित महिलाओं और बालिकाओं को यहां आपातकालीन सहायता, विधिक सहायता, काउंसलिंग और चिकित्सा सहायता जैसी निःशुल्क सेवाएं उपलब्ध कराई जाती हैं।

एक्सपोजर विजिट का उद्देश्य छात्राओं को यह जानकारी देना था कि किसी परेशानी या आपात स्थिति में उन्हें कहां और किस प्रकार सहायता मिल सकती है।

कार्यक्रम में जिला प्रोग्राम पदाधिकारी (ICDS), जिला परियोजना प्रबंधक (DPM), जिला मिशन समन्वयक, विद्यालय की शिक्षिकाएं और छात्राएं मौजूद रहीं।

कार्यक्रम के समापन पर जिला प्रोग्राम पदाधिकारी ने छात्राओं के उज्ज्वल एवं स्वर्णिम भविष्य की कामना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!