Welcome to KHABRE TV   Click to listen highlighted text! Welcome to KHABRE TV
CrimeState

सड़क किनारे शौच के लिए गए बुजुर्ग को बाइक ने मारी टक्कर, इलाज के दौरान मौत; परिवार में मचा कोहराम – छविलापुर ।

रवि रंजन ।
राजगीर (नालंदा): नालंदा के छबिलापुर थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान बढ़ौना गांव निवासी इंद्रदेव पासवान के रूप में हुई है। हादसे में गंभीर रूप से घायल इंद्रदेव पासवान को इलाज के लिए राजगीर अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
परिजनों के मुताबिक, इंद्रदेव पासवान शौच के लिए घर से बाहर सड़क किनारे गए थे। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही एक मोटरसाइकिल ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
इलाज के दौरान तोड़ा दम
घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों और परिजनों की मदद से घायल इंद्रदेव पासवान को राजगीर अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया गया। वहां उनका इलाज शुरू किया गया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
घटना की सूचना मिलने के बाद छबिलापुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस हादसे के कारणों और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच में जुटी है।
पुलिस की ओर से मोटरसाइकिल और उसके चालक के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!