AdministrationState

होमगार्ड बहाली का मेधा सूची प्रकाशित, 22 से शुरू हो रहा सर्टिफिकेट जांच – नवादा ।

361 पदों के विरुद्ध 226 पुरुष एवं 133 महिला अभ्यर्थियों का अंतिम रूप से हुआ चयन, अनुसूचित जनजाति वर्ग में अभ्यर्थियों की अनुपलब्धता के कारण 2 पद रहा रिक्त

रवीन्द्र नाथ भैया ।

जिले में होमगार्ड बहाली अंतिम चरण में पहुंच गया है। चयनित अभ्यर्थियों का औपबंधिक मेधा सूची का प्रकाशन हो चुका है। अब 22 जुलाई से प्रमाण पत्रों की जांच होगी। जिला प्रशासन द्वारा प्रमाण पत्रों की जांच से संबंधित सूचना को सार्वजनिक कर दिया गया है।
बता दें कि महानिदेशक-सह-महासमादेष्टा, गृह रक्षा वाहिनी एवं अग्निशमन सेवाएं, बिहार, पटना द्वारा जारी विज्ञापन संख्या-01/2025 के आलोक में नवादा जिला में स्वयंसेवी गृहरक्षकों के 361 रिक्त पदों पर नामांकन हेतु दिनांक 27.03.2025 से 16.04.2025 के मध्य ऑनलाइन आवेदन लिया गया था। जिसमें नवादा जिला के लिए कुल 29393 अभ्यर्थियों ने आवेदन समर्पित किया था ।15.05.2025 से 12.06.2025 तक आई०टी०आई० मैदान, नवादा में शारीरिक सक्षमता जांच परीक्षा आयोजित की गई। परीक्षा के बाद 02.07.2025 को औपबंधिक मेधा सूची प्रकाशित की गई एवं अभ्यर्थियों से आपत्ति आमंत्रित की गई, जिसकी अंतिम तिथि 10.07.2025 निर्धारित थी। प्राप्त आपत्तियों का निराकरण करते हुए अंतिम मेधा सूची दिनांक 18.07.2025 को नवादा जिला की आधिकारिक वेबसाइट https://nawada.nic.in/notice/district-commandant-office-nawada-final-merit-list-of-candidates-against-the-advt-no-01-2025/ पर प्रकाशित कर दी गई है।
इसमें कुल 361 पदों के विरुद्ध 226 पुरुष एवं 133 महिला अभ्यर्थियों का अंतिम रूप से चयन किया गया है, जबकि अनुसूचित जनजाति वर्ग में अभ्यर्थियों की अनुपलब्धता के कारण 2 पद रिक्त रह गए हैं।
चयनित अभ्यर्थियों का शैक्षणिक योग्यता, जाति एवं आवासीय प्रमाण-पत्रों का सत्यापन तथा बॉण्ड भरने की प्रक्रिया दिनांक 22.07.2025 से 24.07.2025 तक जिला समादेष्टा, बिहार गृह रक्षा वाहिनी, नवादा के कार्यालय, बुधौल, नवादा में संपन्न होगी। दिनांक 22.07.2025 को सामान्य वर्ग एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के अभ्यर्थियों की जाँच होगी, 23.07.2025 को अत्यंत पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के अभ्यर्थियों की तथा 24.07.2025 को पिछड़ा वर्ग एवं पिछड़े वर्ग की महिला अभ्यर्थियों की प्रमाण-पत्र जाँच एवं बॉण्ड भरवाने की तिथि निर्धारित की गई है।

चयनित अभ्यर्थियों को इस दौरान आधार कार्ड, मतदाता पहचान पत्र, पासबुक, पैन कार्ड, शैक्षणिक प्रमाण-पत्र एवं अंक पत्र, आवासीय एवं जाति प्रमाण-पत्र (यदि लागू हो) की स्वअभिप्रमाणित प्रति एवं छह पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो साथ लाना अनिवार्य है।

साथ ही, चयनित अभ्यर्थियों को यह शपथ पत्र देना अनिवार्य होगा कि वे कम से कम तीन वर्ष की सेवा गृह रक्षा वाहिनी, बिहार में देंगे एवं दहेज न लेने और न देने से संबंधित शपथ-पत्र भी प्रस्तुत करेंगे। प्रमाण-पत्रों की जांच एवं बॉण्ड भरने की प्रक्रिया जिला समादेष्टा, गृह रक्षा वाहिनी, नवादा द्वारा निर्धारित विभागीय नियमों के अनुरूप संपन्न कराई जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button