AdministrationLife StyleState

तेज वारिश के कारण छत गिरने से 7 जख्मी, सभी बिहार शरीफ मॉडल अस्पताल में भर्ती ..- बिहार शरीफ ।

रवि रंजन ।

*जाको राखे सईंया मार सके न कोय * बाली कहावत मोहम्मद निसार और उसके परिवार पर चरितार्थ होती है । एक ही छत के नीचे बेड पर मोहम्मद निसार और उसकी पत्नी और बच्चे के साथ  सो रहे थे अचानक छत का मालवा गीचे बेड पर गिरने लगा जिसमें प्लास्तरा के साथ बड़े बड़े सीमेंटेड पत्थर गिरे जिसके कारण सभी 7 लोग जख्मी हो गए जिसे इलाज़ के लिये मॉडल अस्पताल में भर्ती कराया गया है हालांकि अभी तक इसकी सुध लेने कोई भी प्रशासन के अधिकारी नही आये है ।

बिहार शरीफ में शनिवार रात्रि तेज बारिश ने कटरपर निवासी मो निसार के परिवार पर प्रकोप बनकर गिरा ।

रात्रि तेज बारिश से बिहार शरीफ के कटरापर मोहल्ला में एक मकान का छत गिर गया जिसमें 7 लोग जख्मी हो गए , बिहार शरीफ कटरापर निवासी मो निसार अपनी पत्नी रुकसाना खातून और बच्चों के साथ घर मे सोये थे । रात्रि 12 बजे से लगातार तेज बारिश शुरू हो गयी जिसके कारण मकान के छत का प्लास्तरा कबड़कर सो रहे दंपति और बच्चों पर गिर गया जिसके कारण निसार समेत 7 लोग जख्मी हो गए ।


जिसमे मो निसार 35 वर्ष , रुकसाना खातून 32 साल , निशा परवीन 14 साल , आरिफ 2 माह , आफरीन 2 साल 6 माह , माहिरा 4 साल , साइका 3 साल है ।
सभी का इलाज बिहार शरीफ के मॉडल अस्पताल में चल रहा है ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button