CrimeState

सोसल मीडिया के माध्यम से इंस्टाग्राम पर प्यार फिर घर से प्रेमी संग भागी – नालंदा ।

संतोष भारती ।

कतरीसराय : सोसल मीडिया के माध्यम से इंस्टाग्राम पर प्यार हुआ। जिसकी खुमार इस कदर विवाहिता पर चढ़ा कि पति को छोड़कर प्रेमी के संग फरार हो गई। मामला कतरीसराय थाना क्षेत्र के छाछुबिगहा गांव निवासी कैलू राम कि पुत्री निशा कुमारी कि हैं जिसकी शादी राजगीर विस्थापित नगर निवासी सोनू कुमार से चार माह पूर्व शादी हुई थी । जबकि पिछले लगभग छह महीने से जमुई जिला अन्तर्गत सिकंदरा थाना क्षेत्र के मंजोश गांव निवासी ओमप्रकाश सिंह उर्फ मिन्टु सिंह के पुत्र रितिक कुमार से इंस्टाग्राम पर सम्पर्क में थी । पिछले कुछ दिनों पहले अपने प्रेमी संग जीने मरने कि कसमें खाई तथा ससुराल से मायके आ गई। मायके में एक दो दिन रहने के बाद अपने प्रेमी के बुलावे पर घर छोड़कर भाग गई । घर से जब गायब हुई तो परिजनों ने थक हार कर स्थानीय थाना में। उक्त लड़की कि मां सविता देवी द्वारा गुमशुदगी का मामला स्थानीय थाना में दर्ज कराया गया। इस संबंध में थानाध्यक्ष सत्यम तिवारी ने बताया कि आवेदन के आधार पर जांच पड़ताल में युवती के मोबाइल नंबर के डिटेल तथा विश्लेषण से पता चला कि रितिक नाम का युवक के प्यार में पड़ कर घर से भागी हैं। मामले को जांच तेजतर्रार अपर थानाध्यक्ष आदित्य कुमार को दिया गया तथा सहयोगी के लिए महिला सिपाही संचिता कुमारी को लगाया गया दोनों को लोकेशन से ट्रेस कर दो दिन में युवती को युवक के घर से सिकंदरा थाना के सहयोग से बरामद किया गया है।
जबकि पुलिस कि भनक लगते ही युवक फरार हो गया था । आवश्यक कार्रवाई के साथ परिजनों को सौंप दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button