CrimeState

शादी का झांसा देकर युवती से यौन शोषण करने वाला आरोपी गिरफ्तार, तीन महीने से चल रहा था फरार – नवादा ।

रवीन्द्र नाथ भैया ।

शादी का झांसा देकर युवती का यौन शोषण करने के आरोपी को पटना के दानापुर से पुलिस ने गिरफ्तार गिरफ्तार कर लिया। आरोपी अमित कुमार (23) पिछले तीन महीने से फरार चल रहा था। दरअसल, नवादा के रोह थाना क्षेत्र के नीचे बाजार निवासी मिट्ठू महतो का बेटा अमित कुमार पीड़िता को शादी का झांसा देकर कई बार यौन शोषण करता रहा।
पीड़िता के शादी के लिए दबाव बनाने पर आरोपी और उसके परिजनों ने इनकार कर दिया। इसके बाद पीड़िता ने 22 अप्रैल को महिला थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई।
आरोपी ने हाल ही में पीड़िता की फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दी जिससे मानसिक रूप से परेशान होकर पीड़िता ने शुक्रवार को कीटनाशक खा लिया। उसे पहले सदर अस्पताल और फिर पावापुरी विम्स रेफर किया गया। वर्तमान में वह आईसीयू में भर्ती है और उसकी स्थिति में सुधार हो रहा है।
एसपी अभिनव धीमान के निर्देश पर मुख्यालय डीएसपी इमरान परवेज की निगरानी में गठित एसआईटी ने तकनीकी सर्विलांस और मानवीय इंटेलिजेंस की मदद से शनिवार तड़के आरोपी को गिरफ्तार किया। टीम में महिला थानाध्यक्ष रीना कुमारी और डीआईयू की टीम शामिल थी। आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button