CrimeState

पथ दुर्घटना में जख्मी की इलाज के क्रम में मौत – नवादा |

रवीन्द्र नाथ भैया |

जिले के हसुआ नगर परिषद क्षेत्र के हसुआ- नवादा पथ पर पथ दुर्घटना में जख्मी की इलाज के क्रम में मौत हो गयी। मौत की सूचना मिलते ही परिवार व गांव में शोक की लहर दौड़ पड़ी।
25 जनवरी को हसुआ- नवादा पथ पर टी, एस कॉलेज के समीप कहरिया गांव निवासी राजो यादव मोटरसाइकिल दुर्घटना में जख्मी हो गए थे । जख्मी को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया था जहां से नवादा व वहां से पावापुरी बिम्स स्थानांतरित किया गया था। परिजन गंभीर रूप से जख्मी को इलाज के लिए
झारखंड राज्य की राजधानी रांची राज हॉस्पिटल में भर्ती कराया था।
07 फरवरी की रात उनकी मृत्यु हो गई। मौत की खबर सुनते ही गांव सहित एरिया में मातम छा गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button