CrimeState

भूमि विवाद में हुई मारपीट में जख्मी, रेफर, प्राथमिकी दर्ज करने को ले ग्रामीणों ने किया थाने का घेराव – नवादा ।

रवीन्द्र नाथ भैया ।

जिले के उग्रवाद प्रभावित सिरदला थाना में प्राथमिकी दर्ज करने को ले ग्रामीणों ने थाने का घेराव किया। रविवार को चौबे तीन मुहानी के पास घात लगाए आरोपित ने चौबे गांव निवासी दिनेश सिंह को लाठी डंडे से बेहरमी पूर्वक पिटाई कर दिया था।
बताया जाता है चौबे गांव निवासी पिंटू साव एवं पड़िया गांव निवासी छोटू सिंह के बिच 27 कट्ठा जमीन का विवाद कई महीनोऊ से चलाआ रहा था। सिरदला अंचल द्वारा विधिब्यवस्था को देखते उक्त जमीन पर धारा 163 लागू कर रजौली अनुमंडल दडाधिकारी के समक्ष मामला चला। जहां कई महीनों तक मामला चलने के बाद पिंटू साव के पक्ष में कागज़तों के आधार पर फैसला दिया गया।
फैसला के बाद आठ दिन पूर्व सिरदला से मेसकौर जाने के क्रम में दिनेश साव को भोलाकुरहा मोड के समीप छोटू सिंह व उनके साथ रहे आधा दर्जन गुर्गे ने रास्ता छेककर मारपीट कर अधमरा कर दिया। खेतो में काम कर रहे किसानों ने बिच बचाव किया।
उक्त मामले में पीड़ित की पत्नी के बयान पर परनाडाबदर थाना में मामला दर्ज कराया गया था।
पिंटू साव के पक्ष में बोलने पर रविवार को पुनः चौबे तीन मुहानी के समीप दिनेश कुमार सिंह की बेरहमी पूर्वक पिटाई कर हाथ पैर तोड़ दिया एवं मुंह पर लाठी से प्रहार कर लहूलुहान कर दिया। चिकित्सक जनार्दन प्रसाद ने दिनेश कुमार सिंह का प्राथमिक उपचार कर चिंता जनक स्थिति में सदर अस्पताल रेफर कर दिया
एक ही मामले में दोहरा कांड होने एवं पुलिस द्वारा आरोपित के विरुद्ध किसी प्रकार की करवाई नहीं करने के आरोप में आक्रोशित दर्जनों महिला पुरुष सिरदला थाना गेट पर अंशिक रूप से नारे बाजी व प्रदर्शन किया।
थानाध्यक्ष मोहन कुमार ने बताया कि आरोपित छोटू सिंह व उनके साथ अन्य अज्ञात लोगों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर अग्रेतर् की कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button