AdministrationLife StyleState

जाम के झाम से हर‌ कोई परेशान, अधिकारी नहीं दे रहे ध्यान – नवादा ।

खुरी पुल बना अवैध पार्किंग जोन

रवीन्द्र नाथ भैया ।

दर्द बढ़ता ही गया ज्यों ज्यों दवा की वाली कहावत जिले के अकबरपुर बाजार में किसी समय देखा जा सकता है। पहले अकबरपुर व पांती को जोड़ने वाली खुरी नदी पुल के संकिर्ण होने के चलते जाम लगता था अब पुल के चौड़ीकरण के बाद अवैध पार्किंग जोन बन जाने के कारण जाम लग रहा है।
हालात यह‌‌ है कि लग्न व गर्मी के कारण ककोलत जलप्रपात आने वाले सैलानियों के वाहनों की संख्या में अपेक्षित वृद्धि के कारण घंटों जाम लग रहा है। ऐसी भी बात नहीं है कि जाम के का कारण अधिकारियों को परेशानी नहीं हो रही है, हो रही लेकिन कार्रवाई से कतरा रहे हैं।
पुलिस प्रशासन के वाहन पर नजर पड़ते ही छोटे छोटे वाहन भाग जाते हैं लेकिन शेष वाहनों के लम्बी कतारें के बावजूद सड़कों व पुल पर खड़ी वाहन चालकों पर कोई असर नहीं होता।
जहां तक खुरी पुल की बात है तो फुटपाथी दुकानदारों का कब्जा तो है ही दोनों ओर छोटे बड़े वाहनों के जमाबड़ा के कारण प्रतिदिन जाम की समस्या उत्पन्न हो रही है। बावजूद अधिकारियों का ध्यान इस ओर नहीं जा पा रहा है।
पुलिस प्रशासन का डंडा यदा यदा वाहन चालकों पर पड़ता है लेकिन उनके जाते ही फिर स्थिति यथावत हो जाती है। आवश्यकता सतत निगरानी की है अन्यथा जाम की झाम से मुक्ति असंभव है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button