Welcome to KHABRE TV   Click to listen highlighted text! Welcome to KHABRE TV
CrimeState

विवादित भूमि पर निषेधाज्ञा के बावजूद पुलिस की मिलीभगत से काटी जा रही फसल नवादा (

रवीन्द्र नाथ भैया ।

जिले के उग्रवाद प्रभावित रजौली प्रखंड क्षेत्र के चितरकोली पंचायत की गोपालपुर गांव में विवादित भूमि एसडीएम द्वारा निषेधाज्ञा लागू किये जाने के बावजूद फसल काटी जा रही है। ऐसा होने से विवाद बढ़ने की संभावना प्रबल हो गयी है।
बताया जाता है कि सुरेश यादव व सुबोध यादव के बीच चल रहे भूमि विवाद को देखते हुए पुलिस की अनुसंशा पर रजौली एसडीएम ने उक्त भूमि पर धारा 144 लागू करते हुए सुनबाई की तिथि निर्धारित कर दोनों पक्षों को निर्णय होने तक जाने से रोक दिया था। पत्र की प्रति दोनों पक्षों के साथ थानाध्यक्ष को भेजते हुये विवादित भूमि पर यथास्थिति बरकरार रखने का निर्देश दिया था।
थानाध्यक्ष द्वारा लाभ- शुभ की राशि तय होने के बाद सुबोध यादव को विवादित भूमि पर लगी धान की फसल काटने का मौखिक आदेश निर्गत कर दिया। ऐसे में सुबोध यादव द्वारा विवादित भूमि पर निषेधाज्ञा लागू रहने के बावजूद फसल की कटाई आरंभ कर दिये जाने के बाद न केवल शासनादेश की अवहेलना हुई बल्कि संघर्ष की संभावना बढ़ती जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!