Welcome to KHABRE TV   Click to listen highlighted text! Welcome to KHABRE TV
AdministrationPoliticalState

जिले के दो मतगणना केन्द्रों पर चल रही मंथर गति से मतों की गिनती – नवादा |

रवीन्द्र नाथ भैया |

जिले में प्रथम चरण पैक्स चुनाव के मतों की गिनती कड़ी सुरक्षा के बीच आरंभ हुई। मतों की गिनती नवादा के कन्हाईलाल साहु व रजौली के इंटर विद्यालय में काफी मंथर गति से चल रही है। ऐसे में प्रत्यशियों ने गड़बड़ी की आशंका जताई है।


सबसे दिलचस्प यह कि मतपत्रों से चुनाव के बावजूद मतदाताओं ने नोटा का प्रयोग किया है। गोविंदपुर प्रखंड बकसोती पैक्स में ऐसे 60 मतपत्र सादा पाये जाने से इसकी पुष्टि हो रही है।
अबतक के चुनाव परिणाम के अनुसार:-
रजौली पूर्वी से रजनीकांत उर्फ रवि कुमार सबसे कम उम्र के 950 मतों से चुनाव जीत गए हैं।
अमांवा पश्चिम से रामाशीष यादव ने पूर्व अध्यक्ष अशोक कुमार राय को पछाड़ जीत का परचम लहराया है।
चिरकोली पैक्स से पूर्व अध्यक्ष सह प्रखंड प्रमुख पति रवीन्द्र यादव उर्फ बबलू ने पुनः जीत का परचम लहराया है।
गोविंदपुर प्रखंड सह पैक्स से पूर्व अध्यक्ष तुलसी यादव पुनः अपनी सीट बचाने में सफल रहे हैं।
बुधवारा पैक्स से पूर्व अध्यक्ष पंकज सिंह चुनाव जीत गए हैं।
बनियां बिगहा पैक्स से रामेश्वर यादव उर्फ साधु यादव ने जीत का परचम लहराया है।
बकसोती पैक्स अध्यक्ष पद पर कृष्णा प्रसाद दुबारा मतगणना में जीत हासिल की है।
सिरदला प्रखंड:-
खनपुरा पैक्स अध्यक्ष पद पर संतोष सिंह ने जीत दर्ज कर लिया है।
अकौना पैक्स अध्यक्ष पद पर राजकुमार यादव ने जीत हासिल किया है।
अब्दुल पैक्स अध्यक्ष पद पर आरती कुमारी ने जीत का परचम लहराया है।
कौआकोल प्रखंड:-
प्रखंड मुख्यालय पैक्स अध्यक्ष पद पर सुनील कुमार ने जीत का परचम लहराया है।
मतगणना देर रात तक जारी रहने की संभावना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!