
रवीन्द्र नाथ भैया |
जिला भाजपा कार्यालय में संगठनात्मक मजबूती और आगामी कार्यक्रमों की सफलता को लेकर कोर कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक जिला अध्यक्ष श्री अनिल मेहता जी की अध्यक्षता में संपन्न हुई।
बैठक में मुख्य रूप से भाजपा के प्रदेश मंत्री श्री संजय कुमार मुन्ना जी, जिला महामंत्री, एवं प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य विशेष रूप से उपस्थित रहे।
मुख्य बिंदु और आगामी कार्यक्रम:-
12 साल बेमिसाल: -बैठक में केंद्र सरकार के ’12 साल बेमिसाल’ के कार्यकाल की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुँचाने की रणनीति पर विचार-विमर्श किया गया।
17 तारीख को प्रबुद्ध जन सम्मेलन:- आगामी 17 तारीख को भाजपा कार्यालय में जिले के प्रबुद्ध (बुद्धिजीवी) लोगों का एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
तैयारियों की समीक्षा:- कोर कमेटी की बैठक में 17 तारीख के कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने और प्रबुद्ध जनों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए प्रभार और जिम्मेदारियां सौंपी गईं।
बिहार भाजपा के प्रदेश मंत्री संजय कुमार मुन्ना ने कहा— “17 तारीख का प्रबुद्ध सम्मेलन बेहद महत्वपूर्ण है। समाज के मार्गदर्शकों और प्रबुद्ध लोगों के साथ राष्ट्र निर्माण और विकास की नीतियों पर चर्चा होगी। सभी कार्यकर्ता इस कार्यक्रम की तैयारी में पूरी ताकत से जुट जाएं।”
बैठक में उपस्थित प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नरेश वर्मा जी, सतीश सिन्हा जी,प्रताप रंजन जी,विजय पांडे जी ,प्रमोद कुमार चुन्नू जी, रिंकू जी जिला महामंत्री शैलेंद्र शर्मा जी, गौरव शांडिल जी,अरविंद गुप्ता जी शामिल थे।



