AdministrationState

बौद्ध सर्किट स्पेशल ट्रेन का राजगीर स्टेशन पर नालंदा के सांसद कौशलेंद्र कुमार करेंगे स्वागत – नालंदा ।

रवि रंजन ।

बुद्ध सर्किट ट्रेन का स्वागत नालंदा के सांसद कौशलेंद्र कुमार राजगीर स्टेशन पर करेंगे। पूर्व मध्य रेलवे मंडल दानापुर के मंडल रेल प्रबंधक विनोद कुमार के अनुरोध पत्र पर दिनांक 22 अगस्त 2025 को माननीय सांसद कौशलेंद्र कुमार राजगीर स्टेशन पर ट्रेन का स्वागत करेंगे।

गयाजी में माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी माननीय मुख्यमंत्री बिहार श्री नीतीश कुमार जी के द्वारा चलाए गए कोडरमा से वैशाली बुद्ध सर्किट ट्रेन का परिचालन होने वाले ट्रेन का स्वागत नालंदा के सांसद कौशलेंद्र कुमार राजगीर स्टेशन पर करेंगे। पत्रकारों को बताते हुए सांसद श्री कुमार ने कहा कि पर्यटन स्थल पारसनाथ गया जी राजगीर नालंदा पावापुरी बिहार शरीफ पटना वैशाली आने वाले पर्यटकों के लिए यह ट्रेन काफी उपयोगी साबित होगा। यह ट्रेन बौद्ध सर्किट के साथ जैन एवं हिंदू धर्म के तीर्थ स्थलों को यह ट्रेन जोड़ेगा। सांसद कौशलेन्द्र कुमार ने बताया कि सबसे महत्वपूर्ण बात है की सभी धर्म का संगम राजगीर से यह ट्रेन का संपर्क रहने से नालंदावासियों एवं यहां की सभ्यता संस्कृति एवं पर्यटकों और आम को इसका लाभ मिलेगा। सांसद श्री कुमार ने बताया कि यह ट्रेन नई दिल्ली हावड़ा के दो प्रमुख स्टेशन गया जी एवं पटना को जोड़ेगा जिससे इस मार्ग पर यात्रा कर रहे लोगों को काफी लाभ मिलेगा। नालंदा के सांसद इस ट्रेन परिचालन का मुद्दा लोकसभा में उठते रहे हैं जिसका शुभारंभ 22 अगस्त को माननीय प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के हाथोंहोगा।सांसद श्री कुमार ने बताया कि बिहार एवं नालंदा के विकास के बारे में देश के लोकप्रिय यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं बिहार के विकास पुरुष लोकप्रिय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी हमेशा चिंतित रहते हैं एवं कई योजनाओं को बिहार की धरती पर उतरते हैं इसके लिए हम उन्हें नालंदा के तरफ से नालंदा के सांसद होने के नाते बहुत-बहुत बधाई एवं धन्यवाद देते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button