Welcome to KHABRE TV   Click to listen highlighted text! Welcome to KHABRE TV
PoliticalState

18 जनवरी को आप सबकी आवाज आसा पार्टी का कार्यकर्ता सम्मेलन का होगा आयोजन – नालंदा |

रवि रंजन |

बिहार शरीफ : राजगीर के अंतरराष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर में 18 जनवरी को आसा पार्टी का कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। यह जानकारी पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और प्रवक्ता, उपेंद्र कुमार विभूति ने काटा स्थित एक निजी सभागार में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान दी।

उपेंद्र कुमार विभूति ने बताया कि इस सम्मेलन का उद्घाटन पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह करेंगे। सम्मेलन में पार्टी के प्रमुख नेता और कार्यकर्ता एकत्रित होंगे, जहाँ आगामी राजनीतिक रणनीतियों और संगठनात्मक गतिविधियों पर चर्चा की जाएगी। उन्होंने कहा कि इस सम्मेलन का उद्देश्य पार्टी के कार्यकर्ताओं को उत्साहित करना और आगामी चुनावी चुनौतियों के लिए उन्हें तैयार करना है।

राष्ट्रीय प्रवक्ता ने यह भी बताया कि आसा पार्टी इस सम्मेलन के माध्यम से अपने कार्यकर्ताओं के बीच सहयोग और उत्साह को बढ़ाना चाहती है ताकि वे आगामी चुनावों में पार्टी की जीत सुनिश्चित कर सकें।

कार्यक्रम के स्वागताध्यक्ष और राष्ट्रीय महासचिव, डॉ. प्रियदर्शी अशोक ने बताया कि इस सम्मेलन में पार्टी के राष्ट्रीय पदाधिकारी, प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम कुमार सिंह, प्रदेश स्तरीय पदाधिकारी, विभिन्न प्रकोष्ठों के अध्यक्ष, राजगीर एवं नालंदा विधानसभा के कार्यकर्ता शामिल होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह प्रवक्ता उपेंद्र कुमार विभूति करेंगे।

आसा पार्टी आगामी चुनाव में अपने प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित करने के लिए पूरी मेहनत करेगी और जरूरत पड़ने पर किसी अन्य दल से गठबंधन भी कर सकती है। इस अवसर पर पार्टी के अन्य प्रमुख कार्यकर्ता, जैसे रेणु सिंह, सुरेंद्र प्रसाद, कुमार आनंद सिन्हा, सुरज प्रकाश शेखर, जिलाध्यक्ष (नालंदा नारी शक्ति) प्रगति आनंद, बिहारशरीफ महानगर अध्यक्ष (नारी शक्ति) ललिता कुमारी, सुधीर कुमार मालाकार, रंधीर कुमार यादव, सुनील प्रसाद, गौतम कुमार, गौरव कुमार मिश्रा, मुकेश कुशवाहा, ओमप्रकाश कुशवाहा, उपेंद्र कुमार यादव, गौतम वर्मा, अगम कौशल उर्फ भोला महतो, सुबोध कुमार (सिलाव), ईशा वर्मा, चाँदनी कुमारी, सीमा कुमारी और ज्योति कुमारी भी इस कार्यक्रम में भाग लेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!