PoliticalState

प्रदेश अध्यक्षों के कार्यक्रम को सफल बनाने के निमित एक बैठक – बेतिया |

सतेन्द्र पाठक |

बेतिया। पश्चिम चम्पारण जिला मीडिया प्रभारी सह लोकसभा मीडिया संयोजक भाजपा बेतिया मुकेश सहाय उर्फ गाँधी बाबा के बेतिया आवास पर एनडीए के प्रदेश अध्यक्षों के कार्यक्रम को सफल बनाने के निमित एक बैठक जिला अध्यक्ष रूपक श्रीवास्तव के अध्यक्षता में हुई, जिसमें जिला के सभी भाजपा पदाधिकारी उपस्थित हुए।
नवनियुक्त जिला अध्यक्ष रूपक श्रीवास्तव को सभी ने अंगवस्त्र एवं पुष्प माला पहनाकर सम्मानित किये।
सम्मानित जिला अध्यक्ष ने कार्यक्रम का दिशानिर्देश दिये।
मुख्य रूप से उपस्थित जिला उपाध्यक्ष मनोज सिंह, उमेश पाण्डेय, जिला महामंत्री मुन्ना तिवारी, मनुबाबू कुशवाहा, प्रमोद सिंह, राजेश तिवारी, धर्मेंद्र सिंह, राकेश पटेल, मनु पाण्डेय, युवा मोर्चा के जिला महामंत्री किशन श्रीवास्तव अमरेंद्र झा इत्यादि बहुत से कार्यकर्ता थे।
उक्त जानकारी मुकेश सहाय उर्फ गाँधीबाबा, जिला मीडिया प्रभारी सह लोकसभा मीडिया संयोजक भाजपा बेतिया प चम्पारण दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button