Welcome to KHABRE TV   Click to listen highlighted text! Welcome to KHABRE TV
AdministrationLife StyleState

नालंदा में तिरंगा यात्रा से गूंजा भारत माता की जय, सैकड़ों छात्र हुए शामिल- हिलसा ।

रवि रंजन  ।
नालन्दा / हिलसा :
स्वतंत्रता दिवस के पूर्व बुधवार को नालंदा जिले में देशभक्ति का जबरदस्त जज्बा देखने को मिला। नालंदा खंडहर परिसर से एनसीसी 38 बटालियन और हिलसा में बाबा अभयनाथ धाम परिसर से भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। बैंड-बाजे, हाथों में तिरंगा और देशभक्ति गीतों के बीच पूरा इलाका ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम’ के नारों से गूंज उठा।

स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर नालंदा जिले में बुधवार को जगह-जगह तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। नालंदा खंडहर परिसर में आयोजित तिरंगा यात्रा में बिहार सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार, कर्नल राजेश बाहरी और एनसीसी 38 बटालियन के कैडेट्स शामिल हुए। इस दौरान बड़ी संख्या में कैडेट्स और विद्यार्थियों ने हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति का संदेश दिया।
वहीं हिलसा के बाबा अभयनाथ धाम परिसर से भी भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। इसमें बिहार सरकार के मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार चंद्रवंशी और एसडीओ अमित कुमार पटेल समेत कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी शामिल हुए। शिक्षण संस्थानों से पहुंचे सैकड़ों विद्यार्थियों ने भी तिरंगा यात्रा में हिस्सा लिया।
तिरंगा यात्रा हिलसा शहर के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरी। रास्ते में जगह-जगह लोगों ने पुष्पवर्षा कर यात्रा का स्वागत किया। हाथों में लहराते तिरंगे और देशभक्ति नारों से पूरा शहर देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया।
एसडीओ अमित कुमार पटेल ने कहा कि तिरंगा यात्रा के माध्यम से लोगों को अपने घरों और प्रतिष्ठानों पर तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर सपूतों को याद करना और उनके बलिदान को सम्मान देना हम सभी का कर्तव्य है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!