Welcome to KHABRE TV   Click to listen highlighted text! Welcome to KHABRE TV
Life StylePoliticalState

जहानाबाद में राजद विधायक और समर्थकों ने मनाया राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव का जन्म दिन ,दीर्घायु होने की कामना की – जहानाबाद

दिनेश कुमार सिंह |

बिहार के जहानाबाद जिले के राजद कार्यालय में जहानाबाद के विधायक राहुल शर्मा और मखदुमपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक सूबेदार दास राजद नेता संजय कुमार यादव सहित विभिन्न राजद के नेता और कार्यकर्ताओं ने राजद के सुप्रीम लालू प्रसाद यादव के 79 मां जन्मदिन केक काटकर मनाया। इस दौरान राजद के विधायक से लेकर नेता और कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को के खिलाया और लालू प्रसाद यादव को दीर्घायु होने की कामना की।

इस मौके पर राजद के जहानाबाद के विधायक राहुल शर्मा और राजद के नेता संजय कुमार यादव ने कहा कि राजद के सुप्रीम एवं पूर्व रेल मंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव जिस तरीके से गरीब लोगों की आवाज बनकर प्रदेश और देश में काम करने का और भरोसा जीतने का काम किया है वह काबिले तारीफ है। उन्होंने कहा कि रेलवे में आज तक कोई नेता देश के तरक्की के लिए कार्य नहीं किया। सर्वांगीग वर्ग के नेता हैं और गरीबों की आवाज है। इस मौके पर राजद के नेता बैकुंठ यादव ,धर्मपाल यादव, परमहंस राय,राजद के जिला अध्यक्ष महेश ठाकुर पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष एवं राजद प्रवक्ता आभा रानी सहित कई गण मन लोग मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!