AdministrationLife StyleState

10 फरवरी को प्रगति यात्रा के दौरान जिले में पांच स्थलों पर जायेंगे सीएम – नवादा |

4:10 घंटे की यात्रा को ले रात दिन हो रहा काम

 रवीन्द्र नाथ भैया |

जिले में 10 फरवरी को प्रगति यात्रा के क्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का जिले में आगमन को ले महज दो दिन बचे हैं। सीएम 10 फरवरी को उग्रवाद प्रभावित गोविंदपुर प्रखंड अंतर्गत महावरा गांव पहुंचेंगे। कार्यक्रम को लेकर प्रशासनिक तैयारी पूरी कर ली गयी है।
चयनित स्थानों को पूरी तरह चकाचक किया जा रहा है। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर पूरे दिन अधिकारियों द्वारा चिह्नित स्थानों का जायजा लिया जा रहा है। इस दौरान तैयारी का बारीकी से जायजा लेकर अधिकारियों को जिम्मा सौंप दिया गया है।
जिलाधिकारी रवि प्रकाश ने सभी विभाग के अधिकारियों को अपने-अपने कार्यों में पूरी तरह तत्परता व गंभीरता दिखाने का दिशा-निर्देश दिया है।इसके साथ ही ड्यूटी में किसी प्रकार की लापरवाही बरतने वाले अधिकारी के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है।
पिछले चार दिनों से लगातार रात दिन कर्मियों को लगाकर कार्यक्रम स्थल से लेकर सीएम के गुजरने वाले हर रास्ते को दुरूस्त बनाया जा रहा है। शहरी क्षेत्र के गड्ढों को भरने के लिए देर रात में काम होते देखा गया। मुख्यमंत्री कार्यक्रम के संभावित समय इस प्रकार है:- सुबह 10:30 बजे जिले के गोविंदपुर प्रखंड अंतर्गत सरकंडा पंचायत के महावरा घाट पहुंच कर सकरी नदी पर उच्च स्तरीय आरसीसी पुल का निर्माण स्थल का अवलोकन करेंगे। 11:10 बजे :- रजौली प्रखंड अंतर्गत करिगांव में डिग्री कॉलेज के लिए प्रस्तावित स्थल का निरीक्षण, विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन, शीलान्यास व विभागों द्वारा लगाये गये स्टॉल का निरीक्षण
12:10 बजे :- अकबरपुर प्रखंड की माखर पंचायत स्थित खेल मैदान का उद्घाटन, नवनिर्मित पंचायत सरकार भवन, छठ घाट, अपशिष्ट प्रबंधन इकाई व पुस्तकालय का अवलोकन करेंगे। 12:45 बजे :- एनएच 20 पथ पर अकौना नहर पर प्रस्तावित नवादा बाइपास के लिए स्थल का निरीक्षण करेंगे.
-01:05 बजे : -जिला अतिथि गृह आगमन जहां अल्प विश्राम करेंगे व नये प्रस्तावित अतिथि गृह का शिलान्यास करेंगे
01:40 में :- समाहरणालय के डीआरडीए सभागार में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करने के बाद वापस पटना लौट जायेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button