Welcome to KHABRE TV   Click to listen highlighted text! Welcome to KHABRE TV
CrimeState

20 वर्षों से फरार चल रहे वारंटी गिरफ्तार – नवादा |

रवीन्द्र नाथ भैया |

जिले की अकबरपुर पुलिस ने दो अलग-अलग स्थानों पर छापामारी कर 20 से अधिक वर्षों से फरार चल रहे वारंटी को गिरफ्तार कर लिया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य जांच करा संबंधित न्यायालय में भेज दिया।
थानाध्यक्ष रुपेश कुमार सिन्हा ने बताया कि न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी व्यवहार न्यायालय GR 156/13 TR 961/17 वारंटी शिव शंकर प्रसाद उम्र 38 वर्ष पिता उमा राम ग्राम बीच बाजार थाना अकबरपुर जिला नवादा को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में उपस्थापन हेतु भेजा गया।
इसी प्रकार विशेष उत्पाद न्यायालय नवादा जीआर नंबर 1516/06 CIR no 2131/15 के वारंटी सूरज उपाध्याय उम्र 45 वर्ष पिता स्व कमलेश उपाध्याय ग्राम केंदुआ थाना अकबरपुर जिला नवादा को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में उपस्थापन हेतु भेजा गया।
बता दें थानाध्यक्ष द्वारा लम्बे अरसे से संबंधित न्यायालय द्वारा जारी वारंटियों की लगातार गिरफ्तारी से वैसे लोगों में हड़कंप मचा हुआ है जो पूर्व के थानाध्यक्षों की कृपा से अबतक न्यायालय की आंखों में धूल झोंकने का काम कर रहे थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!