AdministrationLife StyleState

न्यायालयकर्मी 16 जनवरी से करेंगे कलमबंद हड़ताल – नवादा |

रवीन्द्र नाथ भैया |

व्यवहार न्यायालय के सभी कर्मचारी खरमास समाप्ती के तत्काल लिए बाद 16 जनवरी से अनिश्चितकालीन कलमबंद हड़ताल पर जायेगें। बिहार राज्य व्यवहार न्यायालय कर्मचारी संघ के आह्वान पर यह निर्णय लिया गया है।
जानकारी देते हुए जिला ईकाइ के सचिव सत्यानंद झा ने बताया कि वेतन में विसंगती को दूर करने, तृतीय एवं चतुर्थ वर्गीय कर्मचारी का पदोन्नति करने, अनुकम्पा पर बहाली तथा विशेष न्यायिक कैडर की मांग सहित अन्य मांगों को लेकर हड़ताल करेंगे। कहा गया कि जिसे सरकार के द्वारा नजर अंदाज किया जा रहा है, विवश होकर व्यवहार न्यायालय के कर्मचारीयों को हड़ताल पर जाना पड़ रहा है।
उन्होंने बताया कि सरकार के सभी विभागों के कर्मी को प्रोन्नति दी गई, लेकिन व्यवहार न्यायालय के कर्मी को इस लाभ से वंचित रखा गया। प्रोन्नति में पारदर्शिता लाने पर जोर दिया गया। इसके पूर्व व्यवहार न्यायालय के कर्मी एकजुट होकर हड़ताल पर जाने की सहमति जताई तथा एकजुट होकर प्रदर्शन भी किया। उल्लेखनीय है कि व्यवहार न्यायालय के कर्मी के हड़ताल पर जाने से अदालती कार्य चरमरा जाने की संभावना है। न्यायिक पदाधिकारी व अधिवक्ता तो अदालत पहुंचेगें ही, किन्तु तिथि पर निर्धारित अभिलेख ही न्यायिक पदाधिकारी के समक्ष नहीं आ पायेगा। मौके पर सुभाष चंद्र शर्मा, अमित कुमार, विद्याव्रत, सुबोध कुमार, चंदन कुमार शर्मा, खुशबू कुमारी, कुमारी मधुमिता, उमेश ठाकुर, जगजीत कुमार, चंद्रकांत कुमार, पवन कुमार, धर्मवीर प्रसाद, राजेश कुमार, प्रवीध कुमार, सईद जैकी हैदर तथा रवि शंकर सहित काफी संख्या में कर्मी मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button