PoliticalState

बीजेपी जिलाध्यक्ष अनिल मेहता पहुंचे जदयू कार्यालय, जदयू जिलाध्यक्ष मुकेश विद्यार्थी ने किया स्वागत-सम्मान – नवादा |

रवीन्द्र नाथ भैया |

भारतीय जनता पार्टी के लगातार दूसरी बार नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष अनिल मेहता जनता दल (यूनाइटेड) के जिला कार्यालय पहुंचे जहां कर्पूरी सभागार में जदयू जिलाध्यक्ष मुकेश विद्यार्थी ने उनका स्वागत_सम्मान किया।
भारतीय जनता पार्टी के लगातार दूसरी बार जिलाध्यक्ष निर्वाचित होने पर अनिल मेहता को जदयू कार्यकर्ताओं ने बधाई दी और अंग वस्त्र, माला, बुके देकर सम्मानित किया। उन्हें मिठाई भी खिलाई गई।
जदयू जिलाध्यक्ष मुकेश विद्यार्थी एवं भाजपा के जिलाध्यक्ष अनिल मेहता के पुनः निर्वाचित होने से राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन नवादा में और मजबूत होगा।
राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के देश के सर्वमान्य नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी एवं बिहार में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के सर्वमान्य नेता लोकप्रिय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी ने गठबंधन के सभी नेताओं से मिल बैठकर आने वाले विधानसभा चुनाव 2025 में 225 सीट जीतने का लक्ष्य रखा है।
2025 में 225 फिर से नीतीश के संकल्प के साथ जिले के सभी पांचों विधानसभा सीटों पर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के प्रत्याशी को जीता कर भेजने का काम किया जाएगा।
राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के सभी नेताओं के साथ मिल बैठकर गांव स्तर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी के द्वारा किए गए कार्यों को लेकर जनता जनार्दन के पास जाने का काम करेंगे।
पीएम मोदी एवं सीएम नीतीश कुमार के द्वारा किए गए कार्यों से बिहारवासी काफी खुश है। बिहारवासियों ने आने वाले विधानसभा चुनाव 2025 में 25 से 30 फिर से नीतीश जी को मुख्यमंत्री बनाने के लिए मन बना रखा है।
मौके पर पार्टी पदाधिकारी, पार्टी के वरिष्ठ साथी, सभी प्रखंड अध्यक्षों एवं जदयू के अभियान प्रभारी डॉ. सतीश कुशवाहा ने गठबंधन के दोनों जिलाध्यक्ष को अंग वस्त्र, माला एवं बुके देकर नव वर्ष की शुभकामनाएं व हार्दिक बधाई दिया।
सम्मानित करने वालों में जदयू के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रोफेसर प्रमिला प्रजापति, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य हरि कृपाल, जिला उपाध्यक्ष जयशंकर चंद्रवंशी, शशि कुमार शेष, मनोहर पासवान ,राजीव रंजन ,किशोरी सिंह, ज्योति पासवान ,इंद्रदेव प्रसाद, देवनंदन मांझी, विनय कुमार, अनिरुद्ध प्रसाद ,विनोद चौधरी, नरेंद्र कुमार यादव ,नवल प्रसाद चौहान, दिलीप कुशवाहा, वरुण कुमार वर्मा, अशोक मेहता, डॉक्टर इंद्रजीत कुमार, डॉक्टर रियाज खान, मृत्युंजय कुमार , युवा जिला अध्यक्ष सोनू राज कुशवाहा, ओम प्रकाश चौहान, नवीन कुमार सिंह, महेश भाई पटेल ,अवधेश कुशवाहा, अशोक मेहता, अजय कुमार राय, रणविजय प्रसाद अभिमन्यु चंद्रवंशी, मनोज कुशवाहा, दिलीप कुमार कुशवाहा आदि शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button