CrimeState

नकली नमकीन बनाने वाले दो कारखाने सील – नवादा ।

कंपनी के मालिक की शिकायत पर पुलिस ने की कार्रवाई
-दो मकानों में गुरुकुल नामक निमकी के नाम से फैक्ट्री का संचालन
-गोलू साव और विक्की साव के विरुद्ध नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज

रवीन्द्र नाथ भैया ।

नगर थाना क्षेत्र के खरीदी बिगहा और पुलिस लाइन इंडस्ट्रियल एरिया इलाके में नगर थाना की पुलिस ने छापेमारी कर नकली नमकीन बनाने के दो कारखानों का भंडाफोड़ किया है। वहां दो मकानों में रजिस्टर्ड मार्का गुरुकुल नामक निमकी के नाम से फैक्ट्री का संचालन किया जा रहा था। मामले की जानकारी मिलते ही कंपनी के मालिक झारखंड राज्य के बोकारो पेटरवार निवासी संजय कुमार गुप्ता ने गोलू साव और विक्की साव के विरुद्ध नगर थाने में शिकायत दर्ज करायी है।
पीड़ित ने बताया कि उक्त दोनों शातिरों की ओर से उसकी कंपनी का हूबहू नकल कर नकली रैपर और पैकेट तैयार कर नकली नमकीन बना कर बाजार में खपाया जा रहा था। प्रोडक्ट की गुणवत्ता को लेकर ग्राहकों से लगातार मिल रही शिकायत पर जब छानबीन की गयी, तो मालूम हुआ कि जिले में रजिस्टर्ड मार्का गुरुकुल नामक निमकी के नाम से फैक्ट्री का संचालन किया जा रहा है। साथ ही बगैर पंजीयन पैकेट पर (R) छाप कर बिक्री की जा रही है। इसके बाद नवादा नगर थाना पहुंच कॉपी राइट उल्लंघन के तहत ब्रांड की नकली निमकी बनाने वाले शख्स गोलू साव मेसर्स अंकुश किराना, पुरानी बाजार और विक्की कुमार मेसर्स अजय फूड प्रोडक्ट, इंडस्ट्रियल एरिया, पुलिस लाइन पर राजस्व नुकसान पहुंचाने के आरोप में शिकायत दर्ज करायी है।
जांच में जुटी पुलिस:-
इसके आलोक में नगर थाना की पुलिस ने कांड दर्ज कर दोनों ही स्थानों पर छापेमारी कर कारखाना को सील कर दिया। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है। छापेमारी की भनक लगते ही कारोबारी गोलू साव और विक्की कुमार फरार होने में सफल रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button