CrimeNationalState

लोन और अस्पताल में इलाज के नाम पर ठगी में दो साइबर अपराधी गिरफ्तार – नवादा ।

रवीन्द्र नाथ भैया ।

फायनेंस कम्पनियों द्वारा सस्ते दर पर लोन दिलाने व एक नामी अस्पताल में इलाज कराने का झांसा देकर विभिन्न राज्यों के उपभोक्ताओं से लाखों की ऑनलाइन ठगी मामले में पुलिस ने दो साइबर अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया। साइबर पुलिस की एसआईटी ने केन्द्र सरकार के गृह मंत्रालय के प्रतिबिंब पोर्टल पर उपलब्ध नंबरों की ट्रैकिंग के आधार पर तकनीकी व मानवीय इंटेलिजेंस की मदद से दोनों को रोह थाना क्षेत्र के अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर दबोच लिया।
एक को रोह बाजार स्थित मोबाइल दुकान से तथा दूसरे को रोह थाना क्षेत्र के भंडाजोर स्थित एक घर से गिरफ्तार किया गया।
इनके पास से 04 स्मार्ट मोबाइल, 4080 रुपये कैश, दुकान का पेपर व 01 एटीएम कार्ड जब्त किया गया है। गिरफ्तार आरोपितों में लखन राम का 32 वर्षीय बेटा चंदन कुमार व जंगबहादुर सिंह का 34 वर्षीय बेटा दीपक सिंह शामिल हैं। दोनों रोह थाना क्षेत्र के भंडाजोर के रहने वाले बताये जाते हैं। लोन व इलाज के नाम पर ठगी,दर्ज है शिकायत:- आरोपितों के गिरोह द्वारा विभिन्न फायनेंस कम्पनियों से सस्ते दर पर लोन दिलाने व दूसरे राज्य में स्थित एक प्रसिद्ध अस्पताल में इलाज कराने के नाम पर झांसा देकर लोगों से ठगी की जाती थी। लोन का अप्रूवल लेटर भेजकर लोगों से प्रोसेसिंग फीस व जीएसटी आदि के नाम पर ठगी की जाती थी। जबकि अस्पताल में इलाज के नाम पर मरीजों का डॉक्यूमेंट्स लेकर रूम बुकिंग, रजिस्ट्रेशन आदि के नाम पर लोगों से ठगी की जाती थी। आरोपितों के पास से बरामद दो मोबाइल नंबरों पर ठगी से संबंधित शिकायत नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल (एनसीआरपी) पर दर्ज है। इसके अलावा आरोपितों के पास से बरामद मोबाइल से भी ठगी से संबंधित पर्याप्त साक्ष्य बरामद किये गये हैं।
09 आरोपितों के विरुद्ध मामला दर्ज:- इस मामले में 09 आरोपितों के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है। गिरफ़्तार किये गये आरोपितों से पूछताछ के आधार पर उनके गिरोह के सात अन्य साथियों को इस मामले में नामजद किया गया है। उनके विरुद्ध साइबर थाना कांड संख्या-122/25 दर्ज किया गया है। मामले में बीएनएस की धारा 303(2)/ 318(2)/ 318(4)/ 319(2)/ 336(2)/ 336(3)/ 338/ 340(2)/ 111/ 317(2)/ 317(5)/ 61(2) व 66/ 66(बी)/ 66(सी)/ 66(डी) आईटी एक्ट के तहत आरोप दर्ज किये गये हैं।
गठित की गयी थी एसआईटी :- मामले में गठित एसआईटी में साइबर थाने की सब इंस्पेक्टर नेहा कुमारी, पीटीसी नितेश कुमार, सिपाही चुनचुन कुमार, सिपाही नीतीश कुमार, सिपाही मुकेश पंडित, महिला सिपाही प्रियंका कुमारी व चालक सिपाही सुभाष कुमार के अलावा पुलिस लाइन की स्वॉट टीम के सदस्य शामिल थे। वर्जन एसपी के निर्देश पर चलाये जा रहे अभियान के तहत रोह में छापेमारी कर दो आरोपितों को गिरफ्तार किया गया। कहते हैं अधिकारी:-इनके विरुद्ध पूर्व से एनसीआरपी पर शिकायत दर्ज है।

प्रिया ज्योति, सीनियर डीएसपी सह साइबर थानाध्यक्ष ने बताई कि लोन व इलाज के नाम पर इनके गिरोह द्वारा ठगी की जा रही थी। अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button