AdministrationLife StyleState

अतिक्रमण मुक्त हुआ शहर – बेतिया ।

सतेंद्र पाठक ।

बेतिया। नगर निगम बेतिया क्षेत्रान्तर्गत जल जमाव की समस्या एवं आवागमन में बाधा को देखते हुए स्टेशन चौक से छावनी ओवर ब्रिज तक के नाला एवं दोनों तरफ के सर्विस रोड पर किये गये अतिक्रमण हटाने हेतु विशेष अभियान चलाया गया। शहर के ट्रैफिक व्यवस्था को सुदृढ़ करने एवं शहर में जल जमाव की समस्या के निदान की दृष्टिकोण से किये गये अतिक्रमित रोड एवं नाला को अतिक्रमण मुक्त करने के उदेश्य से यह विशेष अभियान चलाया गया है। इस अतिक्रमण अभियान में लगभग 500 से अधिक स्थानों को अतिक्रमण मुक्त कराया गया, जिसमें कुल 1,46,500.00 रू० (एक लाख छियालीस हजार पाँच सौ) का जुर्माना वसूली की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button