Life StylePoliticalState

वेतन और प्रोन्नति समेत 7 मांगों को ले शिक्षक संघ ने निकाला मशाल जुलूस – नवादा  ।

रवीन्द्र नाथ भैया ।

बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ ने राज्य संघ के आह्वान पर विभिन्न मांगों को लेकर मशाल जुलूस निकाला।
जिला अध्यक्ष रामजी प्रसाद की अध्यक्षता में आयोजित जुलूस भगत सिंह चौक से शुरू हुआ। थाना रोड होते हुए समाहरणालय के निकट धरना स्थल तक पहुंचा।
शिक्षक संघ ने सात प्रमुख मांगें रखीं। विशिष्ट शिक्षकों के वेतन निर्धारण की तत्काल मांग की गई। साथ ही उन्हें सेवा निरंतरता का लाभ देने की मांग की गई। नियोजित शिक्षकों के लिए कालबद्ध प्रोन्नति की मांग की गई। इसमें 12 वर्ष की सेवा पर प्रोन्नति, बेसिक ग्रेड में 8 वर्ष बाद स्नातक ग्रेड और स्नातक ग्रेड में 5 वर्ष बाद प्रधानाध्यापक पद पर प्रोन्नति शामिल है।
सभी श्रेणी के शिक्षकों को एक समान नामकरण ‘सहायक शिक्षक’ करने की मांग की गई। इनमें नियोजित शिक्षक, विशिष्ट शिक्षक और विद्यालय अध्यापक शामिल हैं। वेतनमान 9300-34800 रुपये के अनुरूप बनाने की मांग की गई।
जिले में मृत शिक्षकों के आश्रितों को अनुकंपा नियुक्ति तुरंत देने की मांग रखी गई। प्रधान शिक्षक और प्रधानाध्यापकों को पुराने नियमित प्रधानाध्यापकों के समान वेतन और सुविधाएं देने की मांग की गई।
हिंदी माध्यम विद्यालयों में शनिवार और उर्दू माध्यम विद्यालयों में गुरुवार को मध्यान्तर तक स्कूल चलाने की पुरानी व्यवस्था बहाल करने की मांग की गई। साथ ही सभी श्रेणी के शिक्षकों को हर महीने की पहली तारीख को वेतन देने की मांग रखी गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button