Welcome to KHABRE TV   Click to listen highlighted text! Welcome to KHABRE TV
EntertainmentState

सेंट माइकल्स हाई स्कूल ने अंतर-विद्यालयी तैराकी प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए 345 अंकों के साथ ओवरऑल चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया – पटना ।

रवि रंजन ।

पटना : सेंट माइकल्स हाई स्कूल, पटना ने ऑल इंडिया एंग्लो-इंडियन एसोसिएशन द्वारा 1 अगस्त 2026 को आयोजित अंतर-विद्यालयी तैराकी प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए 345 अंकों के साथ ओवरऑल चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। प्रतियोगिता में शहर के लगभग 17 प्रतिष्ठित विद्यालयों ने भाग लिया, जिनके बीच सेंट माइकल्स के तैराकों ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से सभी का ध्यान आकर्षित किया।

विद्यालय के खिलाड़ियों ने कुल 18 पदक जीतकर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। इनमें 3 स्वर्ण, 8 रजत और 7 कांस्य पदक शामिल हैं। इसके अलावा रिले स्पर्धा में बालिका टीम ने प्रथम तथा बालक टीम ने द्वितीय स्थान प्राप्त कर टीम भावना और उत्कृष्ट समन्वय का परिचय दिया।

स्वर्ण पदक विजेता
– भाव्या – 50 मीटर फ्री स्टाइल
– भाव्या – 100 मीटर फ्री स्टाइल
– अमोघ – 25 मीटर बैक स्ट्रोक

रजत पदक विजेता
– आन्या त्रिवेदी – 50 मीटर फ्री स्टाइल
– पियूष – 50 मीटर फ्री स्टाइल
– अमोघ – 50 मीटर फ्री स्टाइल
– आन्या त्रिवेदी – 100 मीटर फ्री स्टाइल
– पियूष – 100 मीटर फ्री स्टाइल
– आर्या भारती – 25 मीटर बैक स्ट्रोक
– पियूष – 25 मीटर बैक स्ट्रोक
– आन्या मल्होत्रा – 25 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक

कांस्य पदक विजेता
– आन्या मल्होत्रा – 25 मीटर फ्री स्टाइल
– लक्ष्यिता – 25 मीटर फ्री स्टाइल
– वैभव – 25 मीटर फ्री स्टाइल
– आन्या मल्होत्रा – 50 मीटर फ्री स्टाइल
– लक्ष्यिता – 25 मीटर बैक स्ट्रोक
– आन्या त्रिवेदी – 25 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक
– अमोघ त्रिवेदी – 100 मीटर फ्री स्टाइल

विद्यालय के प्राचार्य फादर ए. क्रिस्टु सावरिराजन, एस.जे. ने सभी विजेता खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की यह उल्लेखनीय उपलब्धि उनकी कड़ी मेहनत, अनुशासन और प्रशिक्षकों के समर्पित मार्गदर्शन का परिणाम है। उन्होंने प्रशिक्षकों एवं अभिभावकों के सहयोग की भी सराहना करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि सेंट माइकल्स के विद्यार्थी भविष्य में भी राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विद्यालय और राज्य का नाम रोशन करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!