State

  झपट्टा मार गिरोह ने शिक्षिका के उड़ाये एक लाख रुपए – नवादा |

रवीन्द्र नाथ भैया |

जिले के नगर थाना क्षेत्र के नवादा – नारदीगंज पथ पर अषाढ़ी पुल के पास झपट्टा मार गिरोह के सदस्यों ने शिक्षिका के एक लाख रुपए उड़ा लिये। इस बावत नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। प्राथमिकी के आलोक में पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से अपराधियों तक पहुंचने के प्रयास में लग गयी है।
बताया जाता है कादिरगंज थाना क्षेत्र के समाय विद्यालय की शिक्षिका सुनीता कुमारी विद्यालय से घर वापस लौट रही थी। वापसी के पूर्व नवादा बैंक से एक लाख रुपए की निकासी करा बैग में रख वापस लौट रही थी।
अषाढ़ी पुल पर पहुंचते ही झपट्टा मार गिरोह के सदस्यों ने हाथ से बैग लेकर बाइक से फरार हो गया। पीड़िता ने मोबाइल से सूचना नगर थानाध्यक्ष को दी।
सूचना के आलोक में एसडीपीओ हुलास कुमार ने घटनास्थल का मुआयना किया तथा आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला। सीसीटीवी फुटेज में दिखाये पड़ रहे चार संदिग्ध बदमाशों की पहचान में पुलिस जुट गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button