CrimeLife StyleState

बारिश से नदियों में बाढ़, दो लोगों के डूबने की सूचना पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम – नवादा ।

नावालिग का शव बरामद, दूसरे का खोज जारी

रवीन्द्र नाथ भैया ।

जिले में लगातार हो रही बारिश से सभी सात बरसाती नदियां उफान पर है। नवादा से गुजरने वाली सकरी नदी का दोनों छोर पानी से लबालव भरा है।
इस दौरान नवादा सदर अंचल अधिकारी ने बताया कि 28 जुलाई 2025 को नगर परिषद के वार्ड संख्या-27 अंतर्गत मुहल्ला तकियापर स्थित खुरी नदी में स्नान के क्रम में एक व्यक्ति के डूबने की सूचना प्राप्त हुई है।
दूसरी घटना शोभीया पर घटी, जहां शोभ नदी में अनुमानतः 16 वर्षीय एक किशोर के डूबने की जानकारी प्राप्त हुई है।
घटना की गंभीरता को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा तत्परता दिखाते हुए राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल ( एसडी आरएफ) की गोताखोर टीम को सूचित किया गया है। सूचना बाद मंगलवार की सुबह नवादा पहुंची एसडीआरएफ की टीम शव को ढूढ़ने में जुट गई । इस क्रम में तकिया पर के मो. अनवर के 15 वर्षीय पुत्र मो. रेहान का शव बरामद किया गया जबकि दूसरे का खोज जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button