CrimeState

50 हजार रुपए रिश्वत लेते राजस्व कर्मचारी गिरफ्तार -सिरदला अंचल का है दूसरा मामला – नवादा ।

रवीन्द्र नाथ भैया ।

जिले के सरकारी कार्यालयों में भ्रष्टाचार सर चढ़कर बोल रहा है। दो दिन पूर्व भैया जी ने सिरदला अंचल कार्यालय में फैले भ्रष्टाचार की खबरें सोशल मीडिया में प्रकाशित की थी लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया। शुक्रवार को समाचार की पुष्टि तब हुई जब निगरानी विभाग की टीम ने राजस्व कर्मचारी को 50 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।
निगरानी पटना की टीम ने डीएसपी आदित्य राज के नेतृत्व में सिरदला अंचल में छापेमारी कर चौकिया पंचायत में कार्यरत राजस्व कर्मचारी रंजीत कुमार को पच्चास हजार रुपया रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया । चौकीया पंचायत मुखिया प्रतिनिधि राजकुमार ने बताया कि प्रभारी सीओ अभिनव राज भी उक्त मामले में कम दोषी नहीं हैं।
गिरफ्तारी बनियाडीह निवासी उमेश प्रसाद यादव द्वारा निगरानी में शिकायत दर्ज करवायी थी, जिसके बाद शुक्रवार को अंचल कार्यालय से गिरफ्तार किया गया ।
बता दें कि दो माह पूर्व बीस हजार रुपए रिश्वत लेते निगरानी के हाथों राजस्व कर्मचारी चढ़ चुका है।
इस बावत निगरानी थाना कांड संख्या 55/25 दर्ज कर आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजने पटना ले जाया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button