State

योगेन्द्र पासवान की बढ़ेगी मुश्किले – नवादा |

लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी ने दिया कार्रवाई का आदेश

रवीन्द्र नाथ भैया |

जिले के रजौली प्रखंड अमांवा के पीडीएस विक्रेता योगेन्द्र पासवान की मुश्किलें कमने के बजाय बढ़ती नजर आ रही है। ऐसा लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी शंभू शरण पाण्डेय द्वारा पारित आदेश के आलोक में हो सकेगा।
जिले के बहुचर्चित आरटीआई कार्यकर्ता प्रणव कुमार चर्चिल ने लोक शिकायत निवारण न्यायालय में वाद दायर कर फर्जी पीडीएस विक्रेता योगेन्द्र पासवान के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की थी। वाद की सुनवाई व उपलब्ध कराये गये दस्तावेजों के अवलोकन के पश्चात उन्होंने अपने आदेश में कहा है कि या तो योगेन्द्र पासवान की अनुज्ञप्ति की मूल प्रति उपलब्ध करायी जाये अन्यथा पीडीएस नियमावली के तहत विक्रेता योगेन्द्र पासवान के विरुद्ध कार्रवाई सुनिश्चित कर प्रति उपलब्ध करायी जाये।
लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी के उपरोक्त आदेश के बाद एकबार फिर पासवान की मुश्किलें बढ़ सकती है। अब कार्रवाई का इंतजार हर किसी को रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button