AdministrationCrimeState

बाइक चोर गिरोह का तांडव – नवादा |

एक ही दिन चार बाइकों की चोरी, पुलिस महकमा सकते में

रवीन्द्र नाथ भैया |

नगर थाना क्षेत्र में बाइक चोर गिरोह ने सोमवार को दिनदहाड़े चोरी की चार वारदातों को अंजाम देकर पुलिस प्रशासन की नींद उड़ा दी। सभी घटनाएं नगर थाना क्षेत्र के अलग-अलग हिस्सों में इलाज कराने आए लोगों के साथ हुईं।
हैरानी की बात यह है कि चारों घटनाएं एक ही दिन में, बेहद भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में हुईं, जिससे आमजनों में दहशत और प्रशासन की लापरवाही को लेकर आक्रोश है।
पहली घटना जेल रोड में हुई जहां पकरीबरावां निवासी राजीव कुमार की बाइक क्लिनिक के बाहर से चोरी हो गई। दूसरी वारदात सदर अस्पताल परिसर की है, जहां शेखपुरा के मनीष कुमार की बाइक गायब हो गई।
तीसरी घटना हरिश्चंद्र स्टेडियम के पास की है, जहां पुंथर निवासी पंकज कुमार की बाइक चोरी हो गई। वहीं चौथी घटना में नारदीगंज निवासी रौशन कुमार की बाइक उसके दोस्त के हाथों से चोरी हो गई।
चारों पीड़ितों ने नगर थाना में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, लेकिन अब तक किसी भी बाइक का सुराग नहीं लग पाया है।
लगातार चोरी की घटनाओं ने पुलिस गश्ती और निगरानी व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button