Life StylePoliticalState

नगर के अल्पसंख्यक युवाओं ने विधायक से की भेंट, समर्थन का दिया भरोसा – नवादा ।

रवीन्द्र नाथ भैया ।

नगर के अली नगर , फुलवारी शरीफ और रसूल नगर के अल्पसंख्यक युवाओं ने सदर विधायक विभा देवी के कार्यालय में बैठक कर अपने लोकप्रिय विधायक विभा देवी के नेतृत्व और क्रियाशीलता पर भरोसा व्यक्त किया और हमेशा साथ देने का निर्णय लिया । बैठक को संबोधित करते हुए विधायक ने सभी युवाओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और भविष्य में किसी भी प्रकार के सहयोग का आश्वासन दिया । उन्होंने कहा कि युवा वर्ग की ताकत से ही नवादा का सर्वांगीण विकास संभव है । जिला परिषद अध्यक्ष पुष्पा राजवंशी ने कहा कि विधायक विभा देवी सपथ ग्रहण के बाद से कभी घर पर नहीं बैठी , बल्कि जनता के बीच हमेशा जाती रहीं हैं और जनसमस्याओं के निपटारे के लिए समर्पित रही हैं । वरिष्ठ समाज सेवी अरुण कुमार ने युवाओं में जोश भरते हुए कहा कि आपकी सक्रियता से माननीय विधायक विभा देवी नवादा की तकदीर और तस्वीर बदलने में कामयाब होगी । इन्होंने छात्रों से आह्वान किया कि अभी मतदाता पुनर्निरीक्षण कार्य में आपकी भागीदारी बढ़ जाती है क्योंकि इंटरनेट से सीधे जुड़कर आप कई रियल मतदाताओं का नाम कटने से बचा सकते हैं । इसके अलावे राज्य व केंद्र सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ वास्तविक लाभुकों तक पहुँचाने में भी मदद कर सकते है । इसके लिए माननीय के कार्यालय में तीन तीन कंप्यूटर ऑपरेटर काम कर रहे है जिनसे सीधे संपर्क साधकर किसी भी लाभुक को निःशुल्क सेवा दे सकते हैं ।
बैठक में कुंदन राय , सुरेन्द्र यादव , अजय यादव , मो. सलाउद्दीन उर्फ़ मच्छड़ , मो. नजरूल इस्लाम , मुजीबुर्रहमान , तौहिर सैफ , आर्यन खान शाहिल अहमद , तौहीद आलम , राशिद इक़बाल जावेद हुसैन , फैज़ अली समेत दर्जनों युवा शामिल हुए ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button